अनीता हसनंदानी ने दिखाया अपने बेटे 'आरव' का चेहरा

 'ये है मोहब्बतें' और 'कभी सौतन कभी सहेली' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अब माँ बन चुकीं हैं। वह इन दिनों अपने बच्चे के साथ अधिक से अधिक समय बिता रहीं हैं। आप जानते ही होंगे अनीता इसी महीने मां बनी हैं और अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपने बच्चे की शक्ल दिखा दी है। उन्होंने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग शादी रचाई थी और अब शादी के बाद अनीता पहली बार माँ बनी हैं। शादी के बाद से यह कपल अपने फैंस को लगातार कपल गोल्स देता आ रहा है।

ऐसे में अब भी कपल लगातार अपने फोटोज और वीडियो को शेयर करता है। वैसे टीवी के इस क्यूट कपल ने अपने बेटे का नाम आरव रखा है और हाल ही में दोनों ने क्रिएटिव अंदाज में अपने बेटे आरव का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। आप देख सकते हैं अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर अनीता ने लिखा है- 'And our baby AARAVV has arrived9/02/2021' इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है, जिसे रोहित माचिस से जला रहे हैं। आप देख सकते हैं जैसे ही रोहित ऐसा करते हैं वैसे ही ब्लास्ट हो जाता है।

उसके बाद अनीता के हाथ में बेबी आ जाता है। इस दौरान सभी काले-काले मेकअप में दिख रहे हैं। अब इस समय सोशल मीडिया पर अनीता और रोहित के इस क्रिएटिव अंदाज को पसंद किया जा रहा है। दोनों के इस अंदाज को लोग बहुत बेहतरीन बता रहे हैं।

बिग बॉस 14 की विनर बनी रुबीना को सिद्धार्थ शुक्ला-हिना खान ने दी बधाई

सीधी जिले में एक और दुखद हादसा, तेंदुए ने 12 वर्ष की मासूम को बनाया अपना शिकार

मार्च से 60 वर्ष के अधिक आयु वालों को लगने लगेगी कोरोना वैक्सीन, सभी को नहीं मिलेगी मुफ्त

Related News