आज यूपी के भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

लखनऊ : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सबागार में सहकारी संस्थाओं में काबिज भाजपाइयों को संबोधित करेंगे। शाह समझाएंगे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चुनावी समीकरणों को कैसे दुरुस्त कर जीत हासिल की जा सकती है। 

संबित पात्रा ने लगाए आरोप, पुलवामा हमले पर देश के साथ नहीं है कुछ राजनितिक दल

सभा को करेंगे सम्बोधित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाह शनिवार को ही गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन के संयोजक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रदेश की 7478 प्राथमिक समितियों में 6000 में, 265 क्रय विक्रय समितियों में से 215 में भाजपा के अध्यक्ष और सदस्य हैं। इसके अलावा प्रदेश के 41 जिला सहकारी बैंकों और 40 डीसीडीएफ में भी भाजपा के अध्यक्ष और सदस्य हैं। 

पुलवामा हमले पर बोले राजनाथ सिंह, कहा आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब

लक्ष्य हासिल करने की तकनीक भी बतायेंगे 

जानकारी के लिए बता दें सभी 1405 सहकारी संघों में भी भाजपा के ही अध्यक्ष हैं। इन सभी को सम्मेलन में बुलाया गया है। वही ऐसा माना जा रहा है कि शाह सहकारी संस्थाओं को सरोकारी बनाकर संचालित करने का तौर-तरीका समझाएंगे। बताएंगे कि इन संस्थाओं के जरिए जनता के बीच किस तरह पकड़ व पहुंच को और मजबूत किया जा सकता है। यह भी समझाएंगे कि कैसे प्रदेश में भाजपा की लहर बनाकर मिशन 74 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ, व दोनों उप मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

हमले तो पहले भी हुए, लेकिन पाक क्रिकेटरों और कलाकारों पर नहीं लगना चाहिए बैन - तेजस्वी यादव

भाजपा की डेडलाइन ख़त्म, अब हम अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र- अनुप्रिया पटेल

राहुल गाँधी का एक और झूठ हुआ उजागर, भाजपा वालों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Related News