आलिया भट्ट ने मनाया जन्मदिन, वायरल हो रहा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं उन्होंने बीते रात केक कट किया और इस दौरान वह बहुत खुश नजर आईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था और उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। आप जानते ही होंगे सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस को बहुत प्यार देती है।

 

वैसे 15 मार्च शुरू होने से पहले रात 12 बजे आलिया भट्ट ने गर्ल गैंग के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और उस दौरान के कई फोटोज सामने आए हैं। इस समय बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इसमें वो एक साथ कई केक कट करती दिखाई दी हैं और उनका लुक काफी सेक्सी लग रहा है।

वैसे इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन आलिया भट्ट बहुत खुश नजर आ रहीं हैं। आलिया अपने जन्मदिन को लेकर काफी समय पहले से उत्साहित थीं और अब उनके वीडियो में वह बहुत खुश दिखाई दे रहीं हैं। आलिया अपने दमदार अंदाज के लिए फेमस हैं और अपने बोल्ड अंदाज से वह सभी के होश उड़ा देती हैं।

अमिताभ ने बताया कोरोना वायरस को कमाल, जानिए क्यों?

मलंग की सक्सेस पार्टी में दिशा का अंदाज दिखा सबसे अलग

17 साल की उम्र में रोहित शेट्टी रह चुके है इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर

Related News