कांग्रेस के साथ गठबंधन पर, फिर कुछ ऐसा बोले केजरीवाल

नई दिल्ली : प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हराने के लिए कुछ भी करेंगे। ईवीएम को लेकर एक बार फिर से केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईवीएम के अंदर कोई खामी नहीं है। भाजपा उनके साथ छेड़छाड़ कर रही है। 

भाजपा पर बरसे सैम पित्रोदा, कहा- राहुल ने झेला है आतंकवाद का दंश

कुछ ऐसा बोले सिसोदिया

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन को लेकर कुछ साफ नहीं हो रहा है। कांग्रेस की ओर से गठबंधन नकारे जाने के बावजूद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक  बार फिर कांग्रेस के सामने नया प्रस्ताव रख दिया है। सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, अब भी वक्त है जब दिल्ली के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में गठबंधन कर भाजपा को 18 सीटों पर हराया जा सकता है। अब कांग्रेस को तय करना है कि इस समय प्राथमिकता मोदी-शाह की जोड़ी को हराना है, या ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना है। 

अलीगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ किया धोखा

नहीं हो पायेगा गठबंधन 

उल्लेखनीय है कि इससे कांग्रेस ने सिर्फ दिल्ली में ही गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के सारे दरवाजे बंद होने का एलान किया था। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भी शुक्रवार को हरियाणा में जजपा के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि सिर्फ दिल्ली में समझौता करके भाजपा को नहीं हराया जा सकता है। 

नाइजीरिया में बोको हरम का आतंक, पांच साल से कैद में हैं 112 बच्चियां

जब बीमारी का इलाज करते-करते बाबा साहेब को दिल दे बैठीं डॉक्टर और फिर...

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला, अब सेना में भर्ती नहीं पाएंगे किन्नर

Related News