आज कैसा है आपका दिन, जानिए यहाँ अपना राशिफल

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 2 जनवरी का राशिफल।

2 जनवरी का राशिफल-

मेष राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। इसी के साथ आज आपको कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता से मतभेद हो सकते हैं और क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आज आप अपने मन में नकारात्मकता ना आने दें। अपनी माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि-  आज आपका मन अशान्त रहेगा। क्रोध से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

कर्क राशि-  आज अपने ऑफिस के कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार में सुधार होगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध करने से बचें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। संचित धन में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। 

कन्या राशि- आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से दूर हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।

तुला राशि- आज आप अपना ध्यान रखे। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आज परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

धनु राशि- आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। इसके अलावा परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आज आप क्रोध करने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च भी अधिक रहेंगे। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचें। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि- आज बुरे भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- आज घर,परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी और मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आज पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु, मकर,कुंभ और मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2022, जानिए यहाँ

कन्या, तुला और वृश्चिक राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ

मिथुन, कर्क और सिंह के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ?

Related News