नशे में धुत प्रेमी ने किया प्रेमिका के सिर पर ईंट से हमला

लखनऊ : शहर के सआदतगंज के रामनगर से छह महीने पहले रहस्यमय हालात में गायब हुई 32 वर्षीय रामजानकी की प्रेमी विजेंद्र उर्फ मोटू ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया विजेंद्र ने 27 अक्तूबर 2018 को रामजानकी को मिलने के लिए बुलाया था।

जेईई में असफल हो गया तो मार ली खुद को गोली

इस तरह से दिया वारदात को अंजाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजानकी उसके घर पहुंचीं तो वह शराब के नशे में धुत था। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और विजेंद्र ने ईंट से रामजानकी पर हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद विजेंद्र ने कमरे में बिखरा खून साफ किया और घर के पीछे स्थित खाली जगह पर गड्ढा खोदकर उसे गाड़ दिया। पुलिस ने विजेंद्र के घर जाकर उक्त जगह पर खोदाई की जहां रामजानकी का कंकाल मिल गया।

दलित युवक को पत्थरों से पीट-पीटकर दे दी मौत

इस हालत में मिला शव  

जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रामजानकी का शव पूरी तरह से कंकाल बन चुका था इसलिए पहचान मुश्किल थी। छह महीने शव मिट्टी में दबा होने के कारण कपड़े भी पहचान में नही आ रहे थे। उसके एक पैर में लोहे की रॉड पड़ी थी। हाथ में एक कड़ा था। पुलिस ने परिजनों को बुलवाया तो उन्होंने कड़ा देखकर पहचान की। पोस्टमार्टम में पैर से लोहे की रॉड निकलने पर शव रामजानकी का होने की पुष्टि हो गई.

अमेरिका में भारतीय परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गेहूं के खेत में गई युवती के पीछे-पीछे आ गया युवक और पकड़ लिया कसकर...

नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर दिया दुष्कर्म को अंदाज

Related News