'83' के स्पेशल स्क्रीनिंग पर कपिल देव ने लगाया रणवीर को गले, पहुंचे ये सितारे

फिल्म ’83’ (83 Screening) की रिलीज के पहले मुंबई में इसकी विशेष स्क्रीनिंग हुई। यहाँ इस दौरान फिल्म की टीम के अलावा इंडियन क्रिकेट टीम के तमाम दिग्गज शामिल हुए। हालाँकि रणवीर सिंह (Ranveer Singh), कपिल देव (Kapil Dev) और कबीर खान (Kabir Singh) ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इस दौरान रणवीर सिंह सफेद रंग की ड्रेस में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने लाल-काले रंग के चश्मे के साथ इसे कैरी किया है। इसके अलावा अभिनेता ने पोनीटेल के साथ अपने स्टाइल को कंप्लीट किया है।

वहीं कपिल देव नीले रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि फिल्म में रणवीर ने कपिल देव का किरदार निभाया है। आप देख सकते हैं तस्वीरों में फिल्म ’83’ के निर्देशक कबीर खान काले रंग की ड्रेस में जंच रहे हैं। वहीं एक फोटो में रणवीर और कपिल देव को एक-दूसरे से गले मिलते हुए देखा जा सकता है। आप सभी जानते ही होंगे रणवीर सिंह स्टारर ’83’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की टीम फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। इस दौरान दीपिका पादुकोण भी नजर आईं।

वह गौरी और नैनिका के साबर गाउन में बेहद हसीन दिख रही थीं। प्लंजिंग नेकलाइन वाली स्लीवलेस गाउन में दीपिका का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक रहा। इस दौरान आलिया भट्ट भी नजर आईं। वहीं इस दौरान कपिल देव ने भी स्टाइलिश एंट्री की और उन्हें भी रणवीर को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि फिल्म ’83’ कपिल देव की कैप्टेंसी में जीते क्रिकेट विश्व कप पर बेस्ड है। कबीर खान द्वारा निर्देशित, यह स्पोर्ट्स ड्रामा 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अपनी इस गंदी आदत से परेशान हैं सनी लियोनी, कहा- 'शर्मिंदगी झेलनी पड़ी'

बुरी फंसी अभिनेत्रियां! जैकलीन-नोरा को मिले गिफ्ट सीज करेगी ED

मधुबन गाने में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान, फूटा लोगों का गुस्सा

Related News