बंगाल में अनोखा खेला..., गंगाजल से शुद्धिकरण कर TMC में वापस लौटे 300 भाजपा कार्यकर्ता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। यहां पर भाजपा के 300 कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए है। उनका गंगाजल से शुद्धीकरण कर वापस TMC में शामिल किया गया है। मुकुल रॉय की घर वापसी के बाद न केवल कई नेता कतार में हैं, बल्कि अब जमीन स्तर के भाजपा कार्यकर्ता भी टीएमसी में वापस जाने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम में बंगाल के बीरभूम जिले में एक साथ 300 भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को टीएमसी में चले गए।

बीरभूम में TMC दफ्तर के सामने कम से कम 300 भाजपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि उन्हें TMC में वापस लिया जाए। हालांकि, बाद में उन सभी को TMC में भर्ती कराया गया और गंगाजल छिड़क कर उनका शुद्धीकरण किया गया। भाजपा वर्कर्स की यह भूख हड़ताल सुबह 8 बजे आरंभ हुई थी, और यह तीन घंटे तक 11 बजे तक चला। इन्हें TMC में शामिल कराने के समय गंगाजल से शुद्ध किया गया।

दरअसल, TMC में शामिल होने की जिद पर भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता में से एक अशोक मंडल ने कहा कि हम चाहते हैं कि TMC में हमें वापस ले लिया जाए। हमने अपने गांव के विकास को रोक दिया है। भाजपा में शामिल होने से हमें लाभ के बदले नुकसान हुआ। हम अपनी इच्छा से दोबारा TMC में वापस आना चाहते हैं। हमें जब तक वापस नहीं लिया जाता, तब क हम धरने पर बैठे रहेंगे।

पूर्वांचल के इस दमदार नेता ने दिया बसपा से इस्तीफा, समाजवादी पार्टी में होगी वापसी?

पीडीपी नेता सरताज मदनी केंद्र के निमंत्रण के बाद नजरबंदी से हुए रिहा

सीएम हिमंत सरमा का आदेश- 1 जुलाई से पहले वैक्सीन लगवा लें सभी सरकारी कर्मचारी

Related News