आज से लोकसभा चुनावों में प्रचार की शुरुआत करेंगे योगी आदित्यनाथ, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मां शाकंभरी देवी मंदिर से पूजन करने के बाद चुनावी शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सहारनपुर जिले की पुलिस के अलावा मेरठ जोन से भी पुलिस बल मंगाया गया है। शाकंभरी पीठ से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा घेरा रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भी रोक दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 8वीं सूची, चार पूर्व सीएम को दिया टिकट

सभा को करेंगे संबोधित

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहट क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी दो दिन से बेहट में ही डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा को लेकर पूरी मशक्कत की जा रही है। सहारनपुर जोन की पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है, साथ ही मेरठ जोन से भी फोर्स मंगाई गई है। 

पुलिस विभाग में बम्पर नौकरी, वेतन 25 हजार रु

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

जानकारी के मुताबिक सभी अधिकारियों को ड्यूटी के लिए ब्रीफिंग भी कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सभी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पांच कंपनी पीएसी लगाई गईं हैं। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की पुलिस के अलावा मेरठ जोन से पांच एसपी, 12 सीओ, 25 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक और 500 पुलिसकर्मी भी सीएम की सुरक्षा ड्यूटी के लिए सहारनपुर पहुंचे हैं। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने काटा शाहनवाज़ का टिकट, राजद को मिल गया नया सियासी मुद्दा

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की एक और सूची, 11 उम्मीदवार किए घोषित

VIDEO: होली मिलन समारोह के दौरान ढहा भाजपा का मंच, सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

Related News