लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 8वीं सूची, चार पूर्व सीएम को दिया टिकट
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 8वीं सूची, चार पूर्व सीएम को दिया टिकट
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार देर रात 38 प्रत्याशियों की 8वीं सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने 4 पूर्व सीएम को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है, इस सूची में दिग्विजय सिंह, अशोक चौहान, एम वीरप्पा मोइली और हरीश रावत का नाम शामिल है। काफी समय से चल रही खींचतान के बीच इस सूची के जारी होने के बाद दिग्विजय सिंह का टिकट पक्का हो गया है।

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने काटा शाहनवाज़ का टिकट, राजद को मिल गया नया सियासी मुद्दा

दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी की गई 38 प्रत्याशियों की लिस्ट में भोपाल से दिग्विजय सिंह के अलावा और भी कई अहम नाम हैं। मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से उम्मीदवार बनाया गया है। अशोक चव्हाण को नांदेड़ से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि अमरोहा से राशिद अल्वी को चुनावी रण में उतरा गया है। इस बीच सबसे बड़ी खबर मथुरा से है, जहां कांग्रेस ने महेश पाठक को अपने प्रत्यशी के रूप में उतारने का निर्णय लिया है। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की एक और सूची, 11 उम्मीदवार किए घोषित

इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि, सपना चौधरी मथुरा से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। किन्तु अब इन अटकलों पर भी विराम लग चुका है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई इस सूची में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक के सुरक्षित लोकसभा सीट गुलबर्गा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पौड़ी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूरी को गढ़वाल सीट से चुनावी मैदान में उतरा गया है।

खबरें और भी:-

VIDEO: होली मिलन समारोह के दौरान ढहा भाजपा का मंच, सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

बेरोजगारी के मुद्दे पर मायावती ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव बोले - पागलपन का शिकार हो गई भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -