जन्मदिन मनाने के बाद सभी को इस अंदाज में शुक्रिया बोल रही है पंखुरी अवस्थी

टीवी के जाने माने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम पंखुरी अवस्थी ने अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया था और सोशल मीडिया के जरिए उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही जन्मदिन सेलीब्रेट करने के बाद अब पंखुरी अवस्थी ने खास अंदाज में सभी का शुक्रिया अदा किया है और इसी के साथ ही साथ उन्होंने पति गौतम रोड़े के साथ खूब क्वालिटी टाइम भी बिताया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की बीते दिनों अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करने का बाद आज पंखुरी अवस्थी खूब आराम फरमा रही हैं और इस दौरान उन्होंने ढेर सारे काम भी कर डाले है।

वहीं घरवालों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद पंखुरी अवस्थी ने आज ढेर सारी तस्वीरें क्लिक की और हर एक तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही नियॉन रंग की हुडी और डेनिम केप्री में पंखुरी अवस्थी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कुछ देर पहले ही इसी अंदाज में पंखुरी ने अपने खास दोस्तों को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही जन्मदिन की बधाई देने के लिए पंखुरी अवस्थी ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है।

इसके साथ ही पंखुरी अवस्थी और गौतम रोड़े लॉकडाउन के चलते इन दिनों घर पर ही है और घर पर रहकर दोनों एक दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम बिता रहे है। वहीं पंखुरी अवस्थी के जन्मदिन पर गौतम रोड़े ने उन्हें इस अंदाज में शुभकामनाएं दी। वहीं पति का बेशुमार प्यार देखकर पंखुरी अवस्थी का चेहरा खिल गया। आपको पंखुरी अवस्थी और गौतम रोड़े की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।

 

प्रियांक शर्मा ने कर दिया अपने पहले प्यार का खुलासा

'रामायण' को लेकर ट्विटर पर छिड़ी नारीवादी बहस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : बेटी कायरा से नहीं मिल पायेगा कार्तिक

Related News