द ग्रेट खली से भी लंबी है ये लड़की, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

लंबी हाइट दुनिया के हर इंसान की चाहत होती है। ऐसे में कुछ लोग अच्छी हाइट वाले होते हैं जबकि कुछ छोटे ही रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लंबाई भारतीय पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' से भी अधिक है। सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन आप देख सकते हैं। जी दरअसल इस लड़की का लंबाई के कारण कई बार मजाक भी उड़ाया गया लेकिन लंबी हाइट के कारण इस लड़की के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी कई बार शामिल हुआ है। इस लड़की को एक जेनेटिक डिसऑर्डर है जिसके कारण उसकी लंबाई इतनी है। आइए बताते हैं इसके बारे मे। 

कौन है दुनिया की सबसे लंबी लड़की- जी दरअसल दुनिया की सबसे लंबी लड़की का नाम रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) है जिनकी उम्र 25 साल है। रुमेसा, तुर्की की रहने वाली हैं और उनकी लंबाई 7 फीट 7 इंच है जब कि दलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' की लंबाई 7 फीट 1 इंच है। जी हाँ और रुमेसा के नाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इसमें सबसे लंबी जीवित किशोरी (Tallest living teenager), 4।4 इंच की जीवित महिला की उंगुली और जीवित महिला की सबसे लंबी पीठ 23।58 इंच के वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल शामिल हैं। इसी के साथ ही रुमेसा के पास सबसे लंबा हाथ पंजा होन का भी रिकॉर्ड है, वहीं उनका दाहिना हाथ 9।81 इंच और बायां हाथ 9।55 इंच का है। 

आपको बता दें कि रुमेसा चलने के लिए व्हीलचेयर या चलने वाली छड़ी का उपयोग करती हैं क्योंकि वह अपनी लंबाई के कारण स्पीड में नहीं चल सकतीं। जी हाँ और इसके अलावा उन्हें खाना भी धीरे-धीरे खाना पड़ता है नहीं तो खाना गले में फंस जाता है। इसके साथ ही उन्हें सांस लेने और खड़े रहने में भी काफी समस्या होती है।

एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में रुमेसा गेलगी ने बताया कि, “लंबी हाइट होने के बाद भी मेरा काफी मजाक उड़ाया गया लेकिन मेरे ऊपर जो कॉमेंट किए जाते थे उन्होंने मुझे अंदर से मजबूत बना दिया है। वह अब किसी भी नेगेटिव कॉमेंट से डील करसकती हैं। उन्होंने लोगों को अवेयर करते हुए बताया कि अगर किसी को कोई डिसऑर्डर है और वह अन्य लोगों से अलग है तो उसे डरने की कोई बात नहीं है। मैं भी बचपन से ही दूसरों से अलग थी। मेरी लंबाई सामान्य से काफी अधिक थी। लेकिन अब मुझे खुशी है कि मैंने इतनी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।”

क्या है जेनेटिक डिसऑर्डर वीवर सिंड्रोम- वीवर सिंड्रोम एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है जिसमें हड्डियों की लंबाई सामान्य से काफी तेजी से बढ़ जाती है।

खो गया इस जीवित व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट, खोजने के लिए पेपर में दिया एड

बिजली के तारों में फंसा हेलीकॉप्टर और लग गई आग, भयावह घटना का वीडियो वायरल

गर्लफ्रेंड बनने के बदले 2 लाख रुपए महीने मिलेगी सैलरी, 2 लड़को का विज्ञापन वायरल

 

Related News