इन खास संदेशों से दे अपने गुरु को 'विश्व शिक्षक दिवस' की शुभकामनाएं

वैसे तो भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है किन्तु इसके ठीक एक महीने पश्चात् मतलब 5 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस विश्व में शिक्षा की अहमियत तथा उसमें शिक्षक की अभूतपूर्व योगदान तथा उनकी जिम्मेदारियों को समझाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। बेहतर समाज के निर्माण में अध्यापकों के योगदान को बढ़ावा देने और अध्यापकों के कठिन मेहनत एवं उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाने के लिए यूनेस्को ने वर्ष 1994 से इस दिन को विश्व शिक्षक दिवस के तौर पर मनाना तय किया था तथा तब से यह प्रत्येक वर्ष पुरे विश्व में एक साथ मनाया जाता है।

विश्व भर के सभी अध्यापकों को समर्पित इस विशेष दिन पर आप भी अपने अध्यापक को सम्‍मान देने के लिए आभार जता सकते हैं। आप कोरोना संक्रमण के दौर में भले उनसे मिल ना सकें मगर सोशल मीडिया के सहारे अपना मैसेज या कोट्स, फेसबुक, वॉट्सऐप विशेज, SMS आदि भेजकर उन्‍हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।

इन खास संदेशों से दे शुभकामनाएं:- 

* मां-बाप की मूरत है गुरु, इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

* जल जाता है वो दीये की तरह, कई जीवन रोशन कर जाता है, कुछ इस तरह गुरु अपना फर्ज निभाता हैं। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

* हर राह आसान हो जाती है, जब गुरु का साथ मिलता है, फिर चाहे कितने ही आए जीवन में बदलाव, गुरु के चरणों में ही आराम मिलता है। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

* सबसे अच्छा शिक्षक वही होता है, जो आपके सवालों का जवाब देने के बजाय, आपके भीतर स्वयं उत्तर खोजने की, चिंगारी को जलाने में मदद करता है। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

* जो बनाए हमें इंसान और दे सही गलत की पहचान, देश के उन निर्माताओं को, हम करते हैं आज प्रणाम। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

कोवैक्सीन को WHO की मंजूरी मिलेगी या नहीं ? आज होगा फैसला

नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं के नामों का हुआ ऐलान

फ्रांस में 3000 स्वास्थ्यकर्मी निलंबित, नहीं लगवा रहे थे कोरोना वैक्सीन

Related News