'रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दो धड़ों में बंटा विश्व, लेकिन भारत ने लिया अपना स्टैंड..' भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले PM

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी 6 अप्रैल को कहा कि भारत के मजबूत स्वतंत्र रुख ने उसे बगैर किसी अंतर्राष्ट्रीय दबाव के अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने की इजाजत दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि, 'ऐसे समय में जब पूरा विश्व दो खेमों में विभाजित है। भारत मानवता के लिए एक स्वतंत्र रुख अपना सकता है। भारत ने अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे आगे रखा है।'

पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 42वें स्थापना दिवस पर कहा, 'इस साल का स्थापना दिवस तीन कारणों से बेहद अहम हो गया है। पहला हम स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहे हैं। यह प्रेरणा का एक मुख्य अवसर है। दूसरा, तेजी से बदलती वैश्विक स्थिति। भारत के लिए लगातार नए अवसर सामने आ रहे हैं।' पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, 'यह भारत की आजादी के 75वें वर्ष का अमृतकाल है। इसलिए हमें स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर ले जाने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की जरूरत है। इस दिशा में काम करते हुए भाजपा अपने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के आदर्श वाक्य को निरंतर मजबूत कर रही है।'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में 400 अरब अमेरिकी डॉलर के अपने निर्यात के टारगेट को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि, 'महामारी के बीच यह उपलब्धि भारत की बेहतर क्षमताओं को प्रदर्शित करती है।' उन्होंने आगे कहा कि भारत 100 वर्षों में सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय खतरे के बीच समाज के गरीब वर्ग के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है। केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए करीब 3.5 लाख करोड़ खर्च कर रही है कि कोई भी भारतीय भूखा न सोए।

IMF भी हुआ पीएम मोदी की योजना का मुरीद, कहा- इसके कारण कोरोना में नहीं बढ़ी गरीबी

लद्दाख में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घर से बाहर भागे लोग

तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा तो टीचर निसार अहमद ने पीटा, वीडियो में पीड़ित परिवार ने बताई पीड़ा

 

 

Related News