दोस्तों ने केक पर दे मारा लड़की का मुंह, आँख से लबलबाकर बहने लगा खून

आप सभी ने हर साल अपना जन्मदिन मनाया होगा। वैसे जन्मदिन न भी हो तो भी कुछ ना कुछ तो हमारी जिंदगी में आए दिन ऐसा होता है कि हम केक कट करते हैं। वहीँ कई बार केक कट करते समय लोग उससे खेलते हुए भी नजर आते हैं लेकिन कभी कभी ये खेल भारी पड़ जाता है। जैसे इस किस्से में हुआ। यह किस्सा जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस मामले में एक महिला के साथ उसके जन्मदिन पर ऐसा कुछ हुआ कि उसकी आंखों की रौशनी जाते-जाते बची। जी दरअसल इस बात का जिम्मेदार महिला का बर्थडे केक रहा।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत बर्थडे पर केक काटते ही महिला के दोस्तों ने उसका सिर पकड़ कर केक में दे दिया। इस दौरान केक में कई लेयर्स थीं, जिस वजह से किसी को ये नहीं पता चल सका कि केक के अंदर एक लकड़ी की स्टिक्स भी हैं। जैसे ही महिला का मुंह केक पर गिरा वैसे ही एक स्टिक महिला की आंखों में घुस गई, और इस वजह से उसकी आंख से तेजी से खून बहना लग गया। देखते ही देखते महिला दर्द से कराहने लगी पर फिर महिला को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

यहाँ डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी आंखों से वो लकड़ी की स्टिक बाहर निकाली और किसी तरह से महिला की आंखों की रौशनी जाते-जाते बच गई। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि महिला की आंख की पुतली के बिलकुल बगल में उसे चोट आई थी। इसके चलते उसकी आंखों की रौशनी नहीं गई। अब अगर थोड़ा भी इधर-उधर मामला होता तो ना जाने महिला को कभी दिखाई देता या नहीं? आपको बता दें कि केक बनाने वाले बेकर्स आजकल मल्टी लेयर केक को सपोर्ट करने के लिए वुडन स्टिक्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की गईं जो आप यहाँ देख सकते हैं।

समंदर किनारे 'कांटा लगा' गर्ल ने गिराईं बिजलियां, तस्वीरें देख मदहोश हुए फैंस

भारतीय क्रिकेट टीम की बढ़ी परेशानी, क्रुणाल पांड्या के बाद ये दो खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित

बारिश से बचने के लिये कच्ची दीवार के सहारे खड़ा था युवक, अचानक हुई मौत

Related News