भाजपा को बड़ा रोसोगुल्ला मिलेगा: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी आए दिन BJP को अपने निशाने पर ले रही हैं। बीते सोमवार को उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं और उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है।'

जी दरअसल अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, 'केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं। भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है। अमित शाह ट्वीट करके कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे। बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक लालच अच्छा नहीं होता। वह ( अधिकारी) "न घर का रहा न घाट का।"

आप सभी जानते ही होंगे ममता बनर्जी ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्रा की। आप जानते ही होंगे तृणमूल सुप्रीमों अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी के खिलाफ खड़ी हुई हैं। बीते दिनों ही चांदीपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा था, 'भाजपा पूरी 30 सीटें जीत लेने का दावा क्यों नहीं करती, क्या चार सीटें उसने कांग्रेस और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ दी हैं। तुमको (भाजपा) बड़ा रोसोगुल्ला (जीरो) मिलेगा।'

अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने जताया शोभा मजूमदार के निधन पर दुःख

स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- "बंगाल में अब गुंडाराज नहीं चलेगा..."

बेगम ममता को वोट मत दीजिए, बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा: सुवेंदु अधिकारी

Related News