अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने जताया शोभा मजूमदार के निधन पर दुःख
अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने जताया शोभा मजूमदार के निधन पर दुःख
Share:

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 84 वर्षीय शोभा मजूमदार के निधन पर दुःख जताया है। आप सभी को बता दें कि शोभा उत्तरी 24 परगना जिले के निमता निवास में बीते महीने कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों के हमले में घायल हुईं थीं। अब उनका निधन हो गया है और उनके निधन से दुखी अमित शाह और जे पी नड्डा ने शोक व्यक्त किया है। बीते सोमवार को दोनों नेतानों ने अलग-अलग ट्वीट कर शोक जताया है। आप सभी को बता दें कि शोभा का निधन बीते कल सुबह हुआ था।

आपको याद हो तो शोभा और उनके बेटे गोपाल पर उत्तरी दमदम के निमता थाना इलाके में गत 27 फरवरी को कथित रूप से हमला किया गया था। खबरों के अनुसार उनकी मौत के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। अमित शाह और जे पी नड्डा ने ट्वीट किया है और लिखा है, "उनके (शोभा के) परिवार का दर्द और जख्म लंबे समय तक ममता दीदी (मुख्मंत्री एवं तृणमूल प्रमुख) को परेशान करेगा।" आप देख सकते हैं ग्रह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा है, "बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ जिन्हें तृणमूल के गुंडों ने बेरहमी से पीटा था। बंगाल हिंसा मुक्त राज्य के लिए लड़ेगा तथा बंगाल हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।"

वहीं जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा है, "ईश्वर, निमता की वृद्ध मां शोभा मजूमदार जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करे। बेटे गोपाल मजूमदार के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उनको अपनी जान गवानी पड़ी। उनके बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। वे भी बंगाल की माँ थी, बंगाल की बेटी थी। भाजपा हमेशा मां और बेटी की सुरक्षा के लिए लड़ती रहेगी।"

90 प्रतिशत वयस्क अमेरिकियों को 3 सप्ताह में लगाया जाएगा कोरोना टीका: जो बिडेन

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में हुई मौत

दिल्ली में आज से तापमान में हो सकती है गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -