मां ने जताई रिश्ते पर आपत्ति तो बेटी ने उतारा मौत के घाट

ग्वालियर: एक 17 साल की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ उन दोनों के रिश्ते पर आपत्ति जताने के बाद अपनी मां की हत्या कर दी, वह लड़की उस लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। जिसने पहले उसका अपहरण किया और उसके बाद बलात्कार किया था। लड़की और प्रेमी ने पहले पीड़िता का गला दबाया और फिर चाकू से लगातार कई वार किए।

घटना का पता तब उस वक्त लगा। जब ग्वालियर में हजीरा पुलिस को मकान मालिक का फोन आया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बेड के नीचे महिला का शव मिला। बताया जा रहै कि, लड़की और उसका प्रेमी रात भर शव के साथ रहे। मृतका ममता कुशवाहा मूल रूप से भिंड की निवासी थी। जो कि अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ किराए के कमरे में रहती थी।

महिला को अपनी बेटी के रिश्ते पर आपत्ति थी, क्योंकि वह जिस पुरुष के साथ थी, उसने पहले मध्य प्रदेश के भिंड में उसका अपहरण और बलात्कार किया था। वह पिछले महीने ही जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद उसने नाबालिग लड़की से संपर्क किया। वे दोनों बात करने लगे और रिश्ते में आ गए। लड़की कथित तौर पर उसके साथ रहना चाहती थी और मां ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इस बात से बौखलाए युवती ने प्रेमी की मदद से अपनी मां को मारने की योजना बनाई और युवती ने अपनी मां को मौत को घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

दादा बनते ही मुकेश अंबानी खरीदेंगे चॉकलेट कंपनी!

नहीं रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कौन है राधिका मर्चेंट? जो बनने जा रही है अंबानी परिवार की छोटी बहू

Related News