नहीं रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
नहीं रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Share:

ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीतने वाले पेले का बीते गुरुवार देर रात को निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि वह 82 साल के थे और अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सदी के सबसे महान फुटबॉलरों में शुमार पेले का 2021 से कैंसर का इलाज चल रहा था। जी हाँ और वह कई बीमारियों के कारण पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके एजेंट जोए फ्रैगा ने उनके निधन की पुष्टि की है। आप सभी को बता दें कि फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार पेले ने करीब दो दशक तक अपने प्रशंसकों का खेल के जरिए मनोरंजन किया। जी हाँ और वह ब्राजील को फुटबॉल के शिखर तक लेकर गए।

4 बच्चों की मां पर आया युवक का दिल, साथ रहने से किया इंकार तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

इसी के साथ वह अपने सफर में इस खेल के ग्लोबल एम्बेसडर भी बने। पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। जी हाँ और उनके इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्वकप के दौरान नेमार ने बराबरी की थी। आपको बता दें कि पेले की रोसमेरी डोस रिस चोल्बी और असिरिया सेक्सास लेमोस से शादियों से पांच बच्चे और बिना शादी के दो बेटियां हैं और बाद में उन्होंने कारोबारी मार्शिया सिबेले ओकी से शादी कर ली थी।

कहा जाता है कि, उनके खेल में ब्राजील की सांबा शैली झलकती थी। जी हाँ और ब्राजील को फुटबॉल की महाशक्ति बनाने वाले पेले के कैरियर की शुरूआत साओ पाउलो की सड़कों पर हुई जहां वह अखबारों के गट्ठर या रद्दी के ढेर का गोला बनाकर फुटबॉल खेला करते थे। 23 अक्टूबर 1940 में जन्मे पेले ने फुटबॉल किट खरीदने के लिए जूते भी पॉलिश किये। ‘द किंग’ कहे जाने वाले पेले ने सबसे पहले 1958 में स्वीडन में 17 वर्ष की उम्र में विश्व कप में अपना लोहा मनवाया। जी हाँ और वह उस टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी थे।

दुःखद: PM नरेंद्र मोदी की मां का 100 साल की उम्र में निधन, पहुंचे अहमदाबाद

'आने वाला कल हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का है': राज्यपाल मंगुभाई पटेल

सिंधिया ने किया 5 करोड़ 50 लाख के सिविल अस्पताल का लोकार्पण, कही ये बड़ी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -