'जब मैं जागी तो वो मेरा रेप कर रहा था...', लड़की ने सोशल मीडिया पर बयां की चौंकाने वाली घटना

मुंबई: मुंबई में एक लड़की से बलात्कार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर आपबीती बयां करते हुए कहा है कि घटना के 12 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम पर चर्चा के बाद वो युवक के साथ एक पार्टी में गई थी। वहां उसके कुछ दोस्तों से मिली और शराब पी। फिर दोनों दूसरे रेस्टोरेंट में चले गए। वहां लड़के ने और शराब पीने के लिए मजबूर किया। शराब पीने की वजह से उसे ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा।

पीड़िता ने आगे बताया, जब वो जागी तो देखा कि लड़का उसके साथ बलात्कार कर रहा था। विरोध किया तो उसने तीन थप्पड़ मारे। इससे वो डर गई। उसने इस वारदात को अपने दोस्त के घर पर अंजाम दिया। मदद के लिए फोन करने पर उसने धमकी दी। फिर किसी तरह उसने अपने चचेरे भाई को बुलाया तथा घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके साथ ही FIR दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बाद में इस घटना के लिए माफी मांगी। उसने कहा, आज रात जो कुछ भी हुआ, उसके लिए सॉरी बोलता हूं। 

वही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पीड़िता ने कहा कि माफी का उसके लिए कोई मतलब नहीं है। आरोपी भाग रहा है। 12 दिन गुजर चुके हैं। वो गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। पीड़िता की इंस्टाग्राम पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि तहकीकात की जा रही है।

'भारत की संस्कृति महान है, पश्चिमी देश उसके साथ खेलने की कोशिश न करे..', दोस्त पुतिन ने दुनिया को चेताया

विवाद के बीच मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

तनाव के बीच कनाडा ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई 

Related News