हाथ में इस जगह है सूर्य रेखा तो अमीर खानदान में होती है शादी

हस्तरेखाशास्त्र के बारे में सभी को ज्ञान होना चाहिए क्योंकि हाथ भविष्य के बारे में बताते हैं और इससे बहुत सी चीजों का ज्ञान मिलता है। हाथ में बनी सूर्य रेखा का हमारे जीवन और भाग्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा प्रबल होती है उन्हें जीवन में खूब नाम, पैसा और सम्मान प्राप्त होता है।

वहीं हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा हाथ पर कहीं भी हो सकती है।, हालाँकि इसका अंत सूर्य पर्वत पर होता है जो कि अनामिका के नीचे होता है। वहीं हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सीधी और स्पष्ट सूर्य रेखा को बहुत अच्छा माना जाता है। जी हाँ और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा किस स्थान से शुरू होती है और उसकी बनावट कैसी है इससे व्यक्ति के भाग्य पर बहुत प्रभाव होता है। अब हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

कहा जाता है अगर सूर्य रेखा, मंगल पर्वत से निकलकर हृदय रेखा को काटते हुए जाए तो जातक को समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त होता है। जी हाँ और ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर समाज में मान-सम्मान पाते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर सूर्य रेखा वहां से शुरू हो रही है जहां जीवन रेखा समाप्त हो रही हो तो ऐसे लोग कलाकार होते हैं। जी हाँ और ऐसे जातक कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाते हैं।

* कहा जाता है अगर हाथ में कोई रेखा मस्तिष्क रेखा से शुरू हो रही हो और सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग बहुत महान होते हैं। जी हाँ औरऐसे लोगों का भाग्य 28 वर्ष के बाद उनका साथ देता है। * हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर जातक के हाथ में सूर्य रेखा की शुरुआत हृदय रेखा से हो तो उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। जी हाँ और ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर बहुत आगे तक जाते हैं। यहां तक की मृत्यु के बाद भी इनका नाम बना रहता है। लेकिन अगर यह रेखा टूटी हुई हो तो इससे जातक को नाम के साथ बदनामी भी मिलती है।

* ज्योतिष के मुताबिक अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोगों को शादी के बाद बहुत सफलता मिलती है। जी हाँ और ऐसे लोगों की शादी किसी बड़े घराने में होती है। यह लोग जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं।

* हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार यदि सूर्य रेखा की शुरुआत केतु पर्वत से होती है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। जी हाँ और  ऐसे लोग जीवन में बहुत नाम-सम्मान कमाते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसे लोग बहुतवान होते हैं। हालांकि, जिन लोगों के हाथों में यह रेखा होती है वह सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। * कहा जाता है हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अगर मणिबंध रेखा से शुरू हो रही हो तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं।

* हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अगर हथेली के बीच से शुरू होकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग जीवन में बहुत सफल होते हैं। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग अपनी मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल करते हैं। * हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर सूर्य रेखा, बुध पर्वत से निकलती हो तो ऐसे लोग अपनी कला के जरिए बहुत नाम कमाते हैं। जी हाँ और माना जाता है कि अगर यह रेखा विवाह रेखा से मिलती हो तो ऐसे लोग शादी के बाद बहुत सुख प्राप्त करते हैं।

शुक्र पर्वत पर बनता है ये निशान तो मालामाल होता है व्यक्ति

अगर हाथ की इस रेखा से मिले सूर्य रेखा तो चमक उठता है भाग्य

भूल से भी घर में नहीं होने चाहिए ये अपशगुन वरना सब-कुछ हो जाता है बर्बाद

Related News