बंगाल में 70 वर्षीय महिला का बलात्कार, घर में लूट मचाकर दरिंदे हुए फरार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात को चोरों ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के घर में चोरी की और फिर बुजुर्ग के साथ बलात्कार भी किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। ऐसी ही एक घटना उत्तर बंगाल के मालदा जिले में भी सामने आई है। यहां 51 वर्षीय महिला बेबी बीबी की शेखपुरा गांव में क़त्ल कर दिया गया। महिला का बेटा पुलिस वॉलंटियर है। बेटा ड्यूटी से वापस आया तो मां की लाश घर में पड़ी मिली। दक्षिण 24 परगना में हुई घटना में चोर वृद्ध महिला की झोपड़ी में घुस आए।

झोपड़ी की छत बांस और टाइल्स से बनी हुई थी, जिसे तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए थे। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि चोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सिलाई मशीन लेकर भाग निकले। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी दौड़कर आए। इस दौरान महिला के शरीर से लगातार खून बह रहा था। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि, 'पड़ोसी महिला को बचाने के लिए आए थे। उन्होंने महिला के शरीर से खून बताया है। हमने 6 संदिग्धों की शिनाख्त कर ली है और उन्हें हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।'

मालदा में पीड़िता के बेटे मोहम्मद रफीकुल इस्लाम ने कहा कि वह माणिकचल पुलिस स्टेशन में पदस्थ हैं। उनके पिता ने शेख साजिद दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इस्लाम ने बताया कि, 'मुझे संदेह है कि चोर मेरे घर में घुसे थे, मुझे लगता है कि मेरी मां ने चोरों को रोकने कि कोशिश की थी और उन्हें रोकने की वजह से उनकी हत्या कर दी गई। बीते कुछ महीनों में कई ड्रग एडिक्ट चोरों ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। मुझे उन लोगों पर ही इस घटना को अंजाम देने का संदेह है।' माणिकचक पुलिस थाने के प्रभारी अक्षय पॉल ने कहा कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे ? नाले में मिला लेडी कांस्टेबल का शव

केरल में अब CPI वर्कर की हत्या, हाल ही में हुआ था RSS कार्यकर्ता का क़त्ल

कहाँ गई अभिव्यक्ति की आज़ादी ? हिजाब विरोधी FB पोस्ट लिखने पर हर्षा की चाकुओं से गोदकर हत्या

Related News