बंगाल में मालवाहक का संतुलन बिगड़ा, गंगा नदी में डूबे 4 पत्थर से भरे ट्रक

रांची: झारखंड के साहिबगंज के राजमहल से मालदा के बीच फेरी घाट में चल रहा जहाज डूबने की खबर आ रही है। हादसे में कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। जहाज पर 8 ट्रक पत्थर लदे हुए थे, जो गंगा नदी में डूब गए हैं। इस हादसे में आठ लोग भी डूब गए हैं। बचाव अभियान के दौरान 6 लोगों को बचा लिया गया है। अब भी लापता लोगों की खोजबीन जारी है।

इस दुर्घटना के बाद छह ट्रक ड्राइवर व चार खलासी को लोगों ने गंगा से बाहर निकाल लिया गया। जहाज का एक स्टाफ व बाकी ट्रकों के ड्राइवर व खलासी फिलहाल लापता है। हादसे का क्षेत्र मानकिचक पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के अंतर्गत आता है। मालदा के जिलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है कि हादसे में 8 लोग लापता हो गए थे। अब भी 2 लोग लापता हैं, जिनके लिए तलाशी अभियान जारी है।

लगभग 5-6 घायलों का उपचार मानिकचक के अस्पताल में चल रहा है। संतुलन बिगड़ने से जहाज को भी आंशिक नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमहल से शाम लगभग 6:00 बजे मानिकचक के लिए जहाज खुला था। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल से  जहाज़ पत्थर लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। तभी पानी का जहाज गंगा नदी में डूब गया। ये हादसा पश्चिम बंगाल के मानिकचक घाट के समीप हुआ है। LCT (पानी जहाज) पर 9 ट्रक लदे थे, जिनमें 8 पानी में डूब गये है।

खंड अंतरराष्ट्रीय स्टॉक के साथ तकनीकी महिंद्रा पार्टनर्स ने की साझेदारी

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे सुखजीत स्टार्च के मेगा फूड पार्क का उद्घाटन

सेंसेक्स के शेयर में हुई इतने प्रतिशत की बढ़त

 

Related News