बिहार में मौसम बदलेगा अपना रंग, IMD ने किया अलर्ट

पटना: बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में उत्तरी पछुआ हवा का असर है। अभी इसकी गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे है। इसके प्रभाव से प्रदेश भर में तापमान नियंत्रित रह रहा है। अगले कुछ दिनों में इसका प्रभाव और बढ़ेगा। दीपावली के पश्चात् प्रदेश  के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

वही अगले 3 दिनों तक दिन के तापमान में खास गिरावट नहीं आएगी मगर रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे आ सकता है। इस कारण रात में और सुबह में ठंड की सिहरन थोड़ी बढ़ेगी। प्रमुख शहरों में आसमान सामान्यत साफ रहेगा मगर दिवाली पश्चात् ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम में धुंध बढ़ने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर आंशिक वर्षा हुई। जबकि, पटना के कुछ क्षेत्रों में भी दोपहर पश्चात् 10 से 15 मिनट तक झमाझम बारिश देखी गई। हालांकि स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बूंदाबांदी रही। इस वर्षा से क्षेत्र के तापमान पर प्रभाव पड़ सकता है।

दानापुर और कंकड़बाग के क्षेत्र में आंशिक बारिश हुई। मौसमविदों के अनुसार, दक्षिण पूर्व बिहार और दक्षिण मध्य बिहार में 24 अक्टूबर से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी आएगी। अभी पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, जमुई, मुंगेर एवं खगड़िया में 30 से 32 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान है।

गिरफ़्तारी पर रोक लगते ही सैफई जा पहुंचे अब्बास अंसारी, कई महीनों से थे फरार

'एक्सपायर हो गई कोविशील्ड की 10 करोड़ डोज़..', पूनावाला ने बताया कारण

'मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं तो क्या वे अमीर नहीं हैं?', BJP नेता ने दिया विवादित बयान

Related News