तालिबान ने बनाया पुलिस चौकियों को निशाना

कंधार। कंधार में तालिबान ने पुलिस बल को निशाना बनाया। आतंकियों ने पुलिस चौकियों पर हमला किया। एकाएक हुए हमलों से पुलिसकर्मी संभल नहीं पाए। ऐसे में 22 पुलिसर्मी मारे गए जबकि 15 घायल हो गए। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत में इस तरह के हमले हुए। हालांकि पुलिस और सुरक्षाबलों ने कुछ देर में स्थिति संभाली और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की।

जवाबी कार्रवाई में करीब 45 तालिबानी आतंकियों को मार दिया गया है। इस दौरान 35 आतंकी घायल हो गए। सरकार का कहना था कि, तालिबान ने पुलिस चौकी पर कब्जा नहीं किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इस मामले में जानकारी दी और कहा कि, हमले में करीब 45 आतंकी मारे गए थे।

यह हमला सोमवार की रात्रि में मेवांड जिले में हुआ था। तालिबान का कहना है कि, वह इस्लामिक शासन स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहा है। उसने पुलिस और, सुरक्षातंत्र के बख्तरबंद वाहनों को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे 13 बख्तरबंद वाहन थे। तालिबान व यूएस मिलिट्री गठबंधन करीब 2001 से संघर्षरत है। अफ़ग़ानिस्तान  में तालिबान के आतंकी कई बार सुरक्षाबलों पर हमला कर चुके हैं। पुलिसकर्मियों को आत्मघाती हमलों से निशाना बनाया जाता रहा है। यहां के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर भी आतंकी हमला कर चुके हैं।

बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा 3 आतंकवादी ढेर

हाफिज सईद की हत्या के लिए 8 करोड़ की सुपारी

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

एयरपोर्ट पर होने वाली सिक्योरिटी चेक का सच

 

 

Related News