पहले नेता पैदा करे फिर जीत की बात करे BJP

शिमला। ​ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए कोशिश तो कर रही है लेकिन उसे अपने संगठन के नेताओं को बेहतर बनाना होगा। यदि भाजपा मजबूत नेता पैदा ही नहीं कर पाई तो फिर वह चुनाव कैसे जीतेगी। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कांग्रेस के शासन को हटाकर भाजपा नेतृत्व का मुख्यमंत्री निर्वाचित करने की अपील पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने विकास कार्य किए हैं।

इतना ही नहीं भाजपा केवल बयानबाजी करने में लगी है। Virbhadra Singh ने कहा कि कांग्रेस सर्वाधिक सीट जीतकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि BJP कांग्रेस पर जबरन आरोप मढ़ रही है। प्रदेश में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। वह केवल आरोप लगा रही है। वह कुछ भी साबित नहीं कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश का विकास किया है और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त नेता दिए हैं। उन्होंने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी आदि का उदाहरण सामने रखा। उन्होंने कहा कि सोलन का त्रिदेव सम्मेलन भाजपा का एक तरह का फ्लाॅप शो है।

प्रियंका पंजाब आ जाओं तो कांग्रेस में जान आ जाये

नवजोत सिंह सिद्धू करेगे पंजाब में कांग्रेस का समर्थन

 

 

Related News