फिर देश का मजाक उड़ाते दिखे कॉमेडियन वीर दास, ट्रोलर्स ने लगाई लताड़

विवादों में घिरे रहने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास को अक्सर चर्चाओं में देखा जाता है। आज के समय में कई लोग उन्हें जानते हैं और देखा गया है कि अक्सर वह अपने विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो देश का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। जी हाँ और यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। आप देख सकते हैं उनके इस वीडियो को पोस्ट करते ही वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने विवादित वीडियो में देश में लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए मजाक किया है। जी दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए कॉमेडियन वीर दास के वीडियो ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। वैसे तो विवादों से कॉमेडियन का गहरा नाता रहा है लेकिन वह जिस देश में रहते हैं अक्सर उसी का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं।

आपको बता दें कि वीर दास ने अपने वीडियो में कहा है कि, 'देश में कॉमेडियन को कभी भी थप्पड़ मारा जा सकता है। हम यह नहीं पूछते कि किसने मारा, बल्कि यह पूछते हैं कि क्यों मारा गया।' केवल यही नहीं, बल्कि इसके आगे वीर दास ने अपने पूछे हुए सवाल पर खुद ही जवाब देते हुए बोले कि देशद्रोह, मानहानि और भावनाओं को आहत करने के नाम पर किसी को भी थप्पड़ मारा जा सकता है। जी दरअसल, ये वीर दास के किसी पुराने शो की क्लिप है जिसे उन्होंने अब पोस्ट किया है। इस पोस्ट को करते ही इसपर विवाद खड़ा हो गया है और अब वीर दास को लोग ट्रोल कर रहे हैं।

बिना कपड़ों के कार्तिक आर्यन के कमरे में मिला ये मशहूर अभिनेता!

सोनम के बेबी शॉवर की ग्रेंड पार्टी देंगे अनिल कपूर, ये है गेस्ट लिस्ट

'इन पागलों को।।।' लीना मणिमेकलाई पर बिफरे विवेक अग्निहोत्री

Related News