सोनम के बेबी शॉवर की ग्रेंड पार्टी देंगे अनिल कपूर, ये है गेस्ट लिस्ट
सोनम के बेबी शॉवर की ग्रेंड पार्टी देंगे अनिल कपूर, ये है गेस्ट लिस्ट
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। जी दरअसल वह जल्द माँ बनने वाली है और इस ख़ुशी को वह सभी के साथ शेयर कर रहीं हैं। सोनम कपूर का परिवार और फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड है और इसी के चलते सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर का जल्दी ही बेबी शॉवर होने वाला है। अब आप कहेंगे यह तो पहले हो चुका है लेकिन ऐसा नहीं है जी दरअसल अनिल कपूर दोबारा अपनी बेटी के लिए बेबी शावर करने जा रहे हैं। इसके काफी ग्रैंड होने की संभावना है।

आपको बता दें कि बीते दिनों सोनम और उनके पति ने अपने करीबी दोस्तों के साथ लंदन में भी बेबी शॉवर किया था लेकिन अब खबर है सोनम कि पिता अनिल कपूर और मां सुनीता बेबी के लिए बेबी शावर की पार्टी रखेंगे। जी हाँ और यह पार्टी सोनम कपूर की मौसी के बंगले पर होगी। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर और सुनीता बेटी सोनम कपूर के लिए आने वाले वीकेंड में बेबी शॉवर की पार्टी रखने वाले हैं और यह पार्टी काफी ग्रैंड होने वाली है जिसमें बॉलीवुड की कई फिल्मी सितारों के आने की संभावना है।

खबरों के अनुसार सोनम कपूर की बेबी शॉवर की पार्टी में स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण , मसाबा गुप्ता और रानी मुखर्जी आएंगी। इसके अलावा सोनम कपूर के घर के सदस्य जाह्नवी कपूर ,खुशी कपूर ,अंशुला कपूर ,अर्जुन कपूर और मोहित वर्मा भी मौजूद रहेंगे और हम आपको यह भी बता दें की सोनम ने इसी साल अपने प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। वैसे सोनम कभी भी माँ बनने की खुशखबरी दे सकती हैं।

माँ बनी सोनम कपूर, बच्चे के साथ सामने आई पहली तस्वीर!

प्रेग्नेंसी में जमकर वर्कआउट कर रहीं हैं सोनम कपूर

'इन पागलों को...' लीना मणिमेकलाई पर बिफरे विवेक अग्निहोत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -