विनायक चतुर्थी: इन मन्त्रों के जाप से खुश होंगे गणपति बप्पा, मिलेगा धन और यश

आज विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व गणेश जी के भक्तों के लिए अहम होता है। आज के दिन श्री गणेश का पूजन किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि भगवान गणेश हमें सभी दुखों और कष्टों से बचाते हैं। ऐसे में आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, यश, मान-सम्मान और खुशहाली का आगमन होता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज के लिए पूजा विधि और गणेश जी के मंत्र।

विनायक चतुर्थी के दिन गणेश पूजन की विधि- आज स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। उसके बाद मंदिर में धूप-दीप प्रज्जवलित करें। अब भगवान गणपति बप्पा को गंगाजल से स्नान कराएं तथा गणेश जी को साफ वस्त्र पहनाएं। वही इसके बाद सिंदूर से गणेश जी का तिलक करें और उन्हें दुर्वा अर्पित करें। ध्यान रहे भगवान गणेश को लड्डू या मोदक बहुत पंसद है, इसलिए उन्हें लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान गणेश की आरती करें और गणेश चालीसा और मंत्रों का भी जाप करें।

गणेश मंत्र

1. 'ॐ गं गणपतये नम' : कहा जाता है इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है। इसके अलावा जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।

2. 'ॐ वक्रतुंडाय हुं' : कहते हैं भगवान गणेश के इस मंत्र जाप से कार्य में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं।  

3. 'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' : कहा जाता है इस मंत्र से व्यक्ति के जीवन से आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है।

 

4. 'ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा' : कहा जाता है भगवान गणेश के इस मंत्र के जाप से जीवन में आलस्य, निराशा, कलह और संकट दूर हो जाते हैं। 

5. 'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' : कहते हैं भगवान गणेश के इस मंत्र से तनाव दूर होता है और यश भी बढ़ता है। 

आज है विनायक चतुर्थी, यहाँ जानिए पौराणिक कथा

इस मशहूर डायरेक्टर के कारण चमकी थी अमिताभ बच्चन की किस्मत

प्रधानमंत्री मोदी आज टोक्यो ओलंपिक के लिए बाध्य भारतीय एथलीटों के साथ करेंगे बातचीत

Related News