अर्जुन कपूर ने दी जन्मदिन पार्टी, नहीं पहुंची गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनका जन्मदिन रात से ही मनाना शुरू हो गया था। आप सभी को बता दें कि अर्जुन ने कोलाबा स्थ‍ित ताज होटल में पार्टी दी थी। उनकी इस पार्टी में रणबीर कपूर, आल‍िया भट्ट, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, विजय देवरकोंडा समेत कई सेल‍िब्रिटीज शामिल हुए। हालाँकि अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा इस दौरान कहीं नहीं दिखी। अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा भी अर्जुन कपूर के बर्थडे सेल‍िब्रेशन में पहुंचे। इस दौरान वह अपनी लग्जर‍ियस गाड़ी में ब्राउन शेड के कपड़ों में नजर आए।

आप सभी को बता दें कि विजय जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म में नजर आएंगे। जी दरअसल इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे दिखाई देने वाली हैं। वही विजय के अलावा अर्जुन कपूर के बर्थडे में रणवीर सिंह अकेले पहुंचे। वह अपने यूनीक फैशन में नजर आए लेकिन उनके साथ दीपिका पादुकोण नहीं दिखी। आपको बता दें कि रणवीर सिंह खुद ड्राइव कर पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर की पार्टी में उनकी बहनें भी पहुंचीं।

जी हाँ, अंशुला, खुशी और जाह्नवी कपूर, तीनों एक ही गाड़ी में आईं और तीनों बेहतरीन दिखाई दी। वहीं इन सभी के अलावा रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आल‍िया भट्ट के साथ दिखे। आप देख सकते हैं तस्वीर में रणबीर आल‍िया का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ऑल ब्लैक आउटफ‍िट में नजर आए और आल‍िया व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान दोनों मास्क लगाए एक साथ पार्टी से बाहर निकले।

महेंद्र सिंह धोनी ने नागरिकों से की खास अपील, चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी क्रिकेटर का किया सर्मथन

5 साल से पत्नी से अलग रह रहा है यह मशहूर अभिनेता, अब लेगा तलाक

भारत ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कोरोना संक्रमण को मात देने में होगा कारगर

Related News