अफगानी महिला पर कोड़े बरसते हुए तालिबानी आतंकियों का Video Viral

काबुल: अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान की सत्ता आने के बाद महिलाओं के पास नाम के अधिकार भी नहीं बचे हैं। इसका ताजा सबूत एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में दो शख्स कोड़े बरसाते दिखाई दे रहे हैं और महिला के चीखने की आवाज सुनाई दे रही है। सामने गाड़ी होने के कारण यह बता पाना मुश्किल है कि इस बर्बरता का शिकार कौन हो रहा है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान का है।

 

नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (NRF) से संबंधित खबरों को ट्विटर पर पोस्ट करने वाले पेज Panjshir_Province ने यह वीडियो साझा किया है। इसमें तालिबान आतंकियों द्वारा एक महिला को कोड़े मारते देखा जा सकता है। पेज पर लिखा गया है कि, 'यह बर्बर है। तालिबान एक महिला को बेरहमी से कोड़े मार रहा है, जबकि वह बेबस होकर चिल्ला रही है।' वीडियो में देखा जा सकता है कि तालिबानी अफगान महिला को कोड़े मार रहे हैं और वह दर्द से चिल्ला रही है। वीडियो में एक गाड़ी और आसपास कुछ लोग खड़े नज़र आ रहे हैं। 

 

बता दें कि अभी तक ऐसे काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा चुके हैं, जो तालिबान के अत्याचारों का दावा करते हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों पर तालिबान को गोली बरसाते हुए भी देखा जा चुका है। इस बीच अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में दो तालिबानी समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष होने की भी जानकारी मिल रही है। तीन चश्मदीद ने अफगानी न्यूज चैनल से इसकी पुष्टि की है। हालाँकि इसमें किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं होने की बात कही जा रही है।

भोपाल: GMAT में देश में पहली और वर्ल्ड लेवल पर दूसरी रैंक हासिल कर इस लड़की ने रचा इतिहास

इजरायल के वित्त मंत्री ने गाजा के लिए 'सुरक्षित अर्थव्यवस्था' विकास योजना का रखा प्रस्ताव

तालिबान के आतंक राज में 'संगीत' भी हराम, जान बचाकर देश से भाग रहे संगीतकार

Related News