VIDEO! मीडिया के सामने ऋतिक रोशन ने अनिल कपूर को लेकर कह दी ऐसी बातें, सुनकर रो पड़े एक्टर

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में हैं। 'फाइटर' की रिलीज से पहले मंगलवार को ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर मीडिया से चर्चा करने पहुंचे। इवेंट के चलते ऋतिक ने सीनियर अभिनेता अनिल कपूर की जमकर प्रशंसा की। ऋतिक से प्रशंसा सुनकर वो भावुक हो जाते हैं तथा उनके आंसू छलक पड़ते हैं। 

मीडिया से चर्चा करते हुए ऋतिक ने कहा- मैं फिल्म के सेट पर अनिल कपूर को देखकर बड़ा हुआ हूं। मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा है। फाइटर में इनका एक सीन था। इन्होंने उस सीन को जबरदस्त तरीके से निभाया। मैं सेट पर इनका अभिनय देखकर दंग रह गया था। सीन खत्म होने पर मैंने इन्हें बताया कि आपने सीन बहुत अच्छे से किया। ये सुनकर अनिल कपूर जी की आंखों में आंसू आ गए। आगे ऋतिक ने कहा कि 'आज भी इनमें किसी भी सीन में जान डाल देने की क्षमता है। इनका अभिनय देखकर बस यही लगा कि एक बार फिर इनका असिटेंट बन जाता हूं।'  

वही एक ओर ऋतिक, अनिल कपूर की प्रशंसा में कसीदे पढ़े रहे थे। वहीं दूसरी तरफ अनिल कपूर भावुक हो गये तथा उनके आंसू छलक गए। बहुत कम ऐसा हुआ है जब किसी कारण अनिल कपूर भावुक होते दिखे हैं। लेकिन ये खुशी के आंसू हैं। अच्छा लगता है जब कोई एक्टर फिल्म के सीन में अपना बेस्ट देता है तथा दर्शकों को फिल्म के माध्यम से एंटरटेन करता है। अनिल उन्हीं एक्टर्स में से एक हैं। 

अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हुए सैफ अली खान, इस हालत में आए नजर

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आई रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया, बताया इस बात का है अफ़सोस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच PM मोदी ने अमिताभ बच्चन से इशारों में क्या पूछा?, वायरल हुआ VIDEO

Related News