VIDEO! बेटे के साथ भारती सिंह ने मारी हुनरबाज शो में एंट्री, देखकर ख़ुशी से झूम उठे सभी

टीवी के चर्चित रियलिटी शो हुनरबाज के मंच पर एक बार फिर मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की वापसी हो गई है। भारती ने कुछ दिनों पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में वह ब्रेक पर चल रही हैं। किन्तु इस वीकेंड भारती सिंह अपने शो हुनरबाज पर खास अपीयरेंस करने वाली हैं। साथ ही उनका बेटा भी टेलीविज़न पर दिखाई देने वाला है। इससे संबंधित शो का नया प्रोमो सामने आ गया है। 

वही हुनरबाज के नए प्रोमो में मिथुन चक्रवर्ती को नई होस्ट सुरभि चांदना के साथ बात करते देखा जा सकता है। मिथुन सुरभि से बोलते हैं कि उनको परेशान करने वाली भारती बच्चे के जन्म के पश्चात् से ब्रेक पर हैं। ऐसे में वह बहुत चैन के पल गुजार रहे हैं। तत्पश्चात, उन्होंने सुरभि से पूछा कि क्या वह सहज हैं। सुरभि चांदना, मिथुन दा की बातें सुनने के पश्चात् उनके पास जाकर बैठ जाती हैं। इतने में भारती सिंह की एंट्री स्टेज पर होती है। 

भारती सिंह, हुनरबाज एक मंच पर वीडियो कॉल माध्यम से शामिल होगी। भारती को बड़े स्क्रीन पर देखकर सभी हैरान हो जाते हैं तथा बहुत खुश होते हैं। भारती, मिथुन दा से बोलती है- दादा जो लड़की आपके साथ बैठी है वो आपसे 62 वर्ष छोटी हैं। कुछ तो शर्म करो। इसपर मिथुन दा बोलते हैं कि बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटी खाना नहीं भूलता। तत्पश्चात, भारती के बेबी बॉय की एंट्री होती है। भारती की गोद में उनका बेटा दिखाई देता है, जिसे देखकर सभी खुशी से चीयर करने लगते हैं। बेबी बॉय को देखकर करण जौहर उसके लिए लड़की की काठी गाना अपने अलग स्टाइल में गाते हैं। यह सुनकर भारती बेटे को बोलती हैं कि बेटा आपने इतना सहा है ना, अब मामू (करण) ही आपको लॉन्च करेंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय छाया हुआ है।

राखी सावंत की ड्रेस देख चौंके लोग, देखकर बोले- 'तौबा-तौबा...'

'इंडियन आइडल' में रिजेक्ट होने के बाद भी मशहूर हो गए थे रघु राम

अलग अलग पोज देकर निया फैंस को किया मदहोश

Related News