हादसे का शिकार हुआ शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहा वाहन, 3 की मौत

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। भोजपुर से शव लेकर अंत्येष्टि के लिए बक्सर जा रही गाड़ी पलट जाने से 3 लोगों की जान चली गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बृहस्पतिवार की रात बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के अरईया टोला (रीगल ढाबा) के पास हुआ है। दुर्घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पड़रिया गांव के लोग रामलाल सिंह की पत्नी गूंजा देवी का शव लेकर बक्सर जा रहे थे। लगभग रात 10 बजे सवारी गाड़ी पलट गई। दुर्घटना में पति रामलाल सहित अन्य दो लोगों की मौत हो गई।

तहकीकात में पता चला कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के राम लाल सिंह (65), कमलेश सिंह (40), कृष्णा सिंह(40) की दुर्घटना में मौत हुई है। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जगदीशपुर के रहने वाले मदन सिंह का उपचार सदर चिकत्सालय में कराया जा रहा है। ग्रामीण अभिजीत सिंह ने बताया कि राम लाल सिंह की पत्नी गूंजा देवी का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार की दोपहर निधन हो गया था। उनके शव को अंत्येष्टि के लिए बक्सर घाट ले जा रहे थे। तभी औरैया टोला के पास ट्रक वाले ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई, जिसके कारण 3 लोगों की मौत हो गई है।

ग्रामीणों की सहायता से स्थानीय थाना को रोड एक्सीडेंट की खबर दी गई। घटना की खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर चिकित्सालय भेज परिजनों को सूचना दे दी। इधर, घटना की खबर प्राप्त होने के बाद धनगाई थाना की पुलिस औरैया टोला के पास पहुंची तथा चोटिल व्यक्तियों को आरा सदर चिकित्सालय भेज दिया। दारोगा धनगाई रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। घटना रीगल ढाबा से दस कदम पीछे हुई है।

असम पुलिस ने पकड़ी 210 करोड़ की हेरोइन, एक तस्कर गिरफ्तार

'भारत के पहले प्रधानमंत्री थे नेताजी बोस..', कंगना रनौत के बयान पर बवाल, KTR ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने सिक्के लेकर पहुंचा उम्मीदवार, गिनते-गिनते थक गए कर्मचारी

Related News