कभी होटल में काम करती थीं वाणी कपूर, आज बनी हैं सबसे ग्लैमरस अदाकारा

अपने अभिनय से और अपनी ग्लैमरस अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली वाणी कपूर का आज जन्मदिन है। आज वाणी कपूर अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं। वाणी कपूर ने अपने काम से सभी को खुश किया है। वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त साल 1988 को दिल्ली में हुआ था। जी हाँ और उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। कहा जाता है वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से टूरिज्म में बैचलर डिग्री ली हुई है। उन्होंने टूरिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की और फिर उन्होंने आईटीसी होटल में भी काम किया था।

जब वह होटल में काम करती थीं उसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। काफी लंबे समय तक वाणी ने मॉडलिंग की और इसके बाद वाणी कपूर ने बॉलीवुड में कदम बढ़ा लिए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी। जी हाँ, सबसे पहले वाणी कपूर फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में नजर आईं। यह फिल्म साल 2013 में आई थी और इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे।

इस फिल्म के बाद वाणी ने कई फिल्मों में काम किया जो बेहतरीन रहीं। वहीँ अगर हम वाणी कपूर के परिवार की बात करें तो उनके पिता शिव कपूर दिल्ली में ही फर्नीचर एक्सपोर्ट का काम करते हैं। इसी के साथ ही वह एक एनजीओ भी चलाते हैं। बात करें वाणी कपूर की मां डिम्पी कपूर के बारे में तो वह पहले स्कूल टीचर थीं लेकिन अब वह मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। इसके अलावा वाणी कपूर की बड़ी बहन का नाम नूपुर है, जो शादी करके अब हॉलैंड में रहती हैं। वाणी आखिरी बार फिल्म बेल बॉटम में नजर आईं हैं और इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। फिलहाल वाणी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी बच्चो को लगने वाली वैक्सीन: मनसुख मांडविया

कल्याण सिंह के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने जताया गहरा शोक

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को दी राखी की शुभकामनाएं

Related News