घर के अंदर ही 'गौहत्या' करती थी फरनाज और कैफ़ी, फेसबुक पर मिलता था आर्डर, फिर ऐसे होती थी सप्लाई...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गलशहीद पुलिस ने दो ऐसी महिलाओं को अरेस्ट किया है, जो गौहत्या करके उसका मांस सप्लाई करती थीं। 25-25 हजार रुपए की ये इनामी महिलाएं, आपस में सगी बहनें हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।  दोनों बहनों ने बताया कि वह घर में ही गौहत्या करने के बाद मांस को बड़े फ्रिज में रख लेती थीं। इसके बाद ऑन डिमांड स्कूटी से शहर के अलग-अलग इलाकों में गोमांस पहुंचाया जाता था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए घर की महिलाएं ही गौमांस पहुंचाने का काम करती थीं। वहीं दूसरी तरफ फरार महिलाओं सहित पांच अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

SO गलशहीद लोकेंद्रपाल त्यागी ने सोमवार को सगी बहनों शूबी फरनाज पुत्री शमशाद पत्नी मोहम्मद इमरान व कैफी नूर पुत्री शमशाद निवासी डेहर मस्जिद वाली गली पक्का बाग थाना गलशहीद को अरेस्ट किया था। दोनों बहनों पर SSP बबलू कुमार द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। दोनों काफी समय से घर के अंदर ही गौहत्या कर रही थीं।  इस काम में दोनों का साथ भाभी-मां के अलावा परिवार के अन्य लोग भी दे रहे थे। 15 मार्च को इनके घर से कटी हुई गाय बरामद हुई थी। पूछताछ में दोनों ने गौहत्या की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की थी।     SO ने बताया कि गिरफ्तार की गई 25-25 हजार रुपए की इनामी दोनों सगी बहनों ने गौमांस की सप्लाई के लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर एकाउंट बना रखे थे। फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर भी ये दोनों लगातार एक्टिव रहती थीं। कोड वर्डों के माध्यम से ही सोशल मीडिया पर गौमांस के आर्डर आते थे। इसके बाद युवतियां ऑन डिमांड स्कूटी के जरिए गौमांस पहुंचाती थीं। SO गलशहीद ने बताया कि गौहत्या करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बैंक लॉकरों में कीमती सामन रखने वाले हो जाएं सावधान ! 1 महीने में 3 चौंकाने वाले मामलों ने उड़ाए होश

मौसी के साथ दो साल मनाई रंगरलियां और फिर जलाकर....

असम: जीआरपी ने बदरपुर रेली स्टेशन पर हथियारों और गोला-बारूद के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया

Related News