20 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था MBA छात्र, जब नहीं मानी तो...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने सोमवार (28 मार्च 2022) को 26 वर्षीय एक MBA छात्र को अरेस्ट किया। उस पर 20 वर्षीय एक लड़की को अपने हस्तमैथुन (Masturbation) का वीडियो व्हाट्सएप पर भेजने का इल्जाम है। घटना 21 मार्च की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित और युवती लगभग दो वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। युवती ने हाल ही में आरोपित से बातचीत बंद कर दी थी, क्योंकि उसे उसका व्यवहार पसंद नहीं था। इसके बाद 19 मार्च को आरोपित ने उसे कथित तौर जिम साथ चलने और एक मौका देने के लिए कहा।

फेज-3 पुलिस स्टेशन के प्रभारी विवेक त्रिवेदी के मुताबिक, उन्हें आरोपित युवक के खिलाफ रविवार (27 मार्च 2022) को शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें पीड़िता ने बताया था कि हाल ही में जब दोनों की बातचीत वापस शुरू हो गई, तो युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। मगर युवती ने मना कर दिया। इसके बाद 21 मार्च को रात के लगभग 2.40 बजे आरोपित ने व्हाट्सएप के गायब होने वाले मैसेज फीचर का प्रयोग करते हुए उसे अश्लील वीडियो सेंड कर दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि, 'जब मैंने मैसेज खोला, तो यह उसका हस्तमैथुन करते हुए एक वीडियो था।'

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ IPC की धारा 354 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। SHO ने बताया कि, 'आरोपित को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई थी। उसे सोमवार सुबह सेक्टर 61 में गढ़ी चौराहे से अरेस्ट किया गया था। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में MBA का स्टूडेंट है।' इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरु से इसी तरह का मामला प्रकाश में आया था। महिला पत्रकार ने OLA कैब ड्राइवर पर अश्लील हरकत करने का इल्जाम लगाया था। महिला पत्रकार के अनुसार, कैब के ड्राइवर ने उनके आगे ही हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया था।

13 वर्षीय बच्ची ने सपने में देखा- 'मदरसा शिक्षिका ने ईशनिंदा की..', सुबह उठकर अपनी टीचर को मार डाला

बंगलौर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नशे के कारोबारियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, 40 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

 

Related News