अलीगढ़ की रहने वाली महिला की ग़ाज़ियाबाद में हत्या, होटल के कमरे में मिला शव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाली एक महिला की गाजियाबाद में हत्‍या कर दी गई है। ग़ाज़ियाबाद के बजरिया थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में उसकी लाश बरामद हुई है। महिला जिस शख्‍स के साथ होटल में आई थी वो फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

महिला की लाश गुरुवार सुबह होटल के कमरे में मिली। उसकी शिनाख्त अलीगढ़ की रहने वाली प्रियंका देवी पत्नी व्यापारी सिंह के रूप में की गई है। महिला बुधवार देर रात होटल में आकर ठहरी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला अलीगढ़ के बाबा कालोनी, सिंधौली कोडल की निवासी है। वह सतीश नामक शख्स के साथ होटल आई थी। हालांकि सतीश अभी फरार है, जिसकी पुलिस खोज कर रही है। 

पुलिस ने बताया है कि महिला के पोस्‍टमार्टम के लिए पैनल का गठन कर दिया गया है। पोस्‍टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। महिला की मौत के लिए जिम्‍मेदार शख्‍स को जल्‍द से जल्‍द अरेस्ट किया जाएगा। 

गुजरात ATS ने 50 से अधिक अवैध बंदूकों की खेप पकड़ी, 20 आरोपी गिरफ्तार

17 केस दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूमते थे नईम और नसीम.., 'योगी राज' में खुद सरेंडर करने पहुंचे थाने

7 वर्षीय मासूम को खेत में ले गया नौकर, बलात्कार के बाद जो किया उसे देख काँप उठे परिजन

 

Related News