फांसी चढ़ने से पहले ही मर गया मुनीर, की थी NIA अफसर और उनकी पत्नी की हत्या

लखनऊ: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी के क़त्ल में दोषी पाए गए गैंगस्टर मुनीर की BHU अस्पताल में मौत हो गई। सोनभद्र जेल से उसे BHU अस्पताल लाया गया था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब बताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुनीर को यूरीन से जुड़ी समस्या थी। उसे 19 नवंबर की रात BHU अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बता दें कि, कुख्यात बदमाश मुनीर को बिजनौर अदालत ने NIA के DSP तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। वर्ष 2016 में कुख्यात अपराधी मुनीर ने NIA के अफसर और उसकी पत्नी की हत्या उस वक़्त कर दी थी, जब वो बिजनौर जिले में एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे।

बिजनौर अदालत ने इस अपराध में 21 मई 2022 को फांसी की सजा सुनाई थी, इसके बाद से वह सोनभद्र के जिला कारावास में सजा काट रहा था। बता दें कि, मुनीर पर हत्या लूट सहित कुल 33 केस दर्ज थे। NIA अफसर तंजील अहमद और उसकी पत्नी की हत्या के अलावा बैंक से 96 लाख की लूट की सहित कई संगीन अपराधों में लिप्त था। सोनभद्र जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच में एडमिट कराया गया था।  

हत्या का दोषी मुनीर, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का पूर्व स्टूडेंट था। पुलिस के अनुसार, मुनीर और NIA अफसर तंजील अहमद के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए मुनीर ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। कातिलों ने बताया था कि वो लोग, NIA अफसर मो. तंजील अहमद की हत्या की साजिश लंबे समय से रच रहे थे। पहले भी उनकी हत्या की प्लानिंग की गई थी, लेकिन तंजील अहमद कब घर आते थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी। फिर पूरी प्लानिंग करके उनकी हत्या की गई थी।

यूपी में ठंड ने दी दस्तक, महज 10 दिनों में 5 डिग्री लुढ़का पारा

राजीव गांधी के हत्यारों को क्यों छोड़ा ? सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी कांग्रेस

'ये पद यात्रा नहीं, बल्कि पद पाने के लिए यात्रा है...', कांग्रेस की भारत जोड़ो पर PM का पहला वार

Related News