पड़ोसी महिला की हत्या कर निकाला दिल, आलू के साथ पकाया, फिर कर डाला ये काम

अमेरिका में एक हत्यारोपी ने अपनी पड़ोसी महिला को मार डाला। उसका दिल निकाल कर आलू के साथ पकाया तथा अन्य पीड़ितों के समक्ष रख खाने के लिए परोस दिया। तत्पश्चात, सभी पीड़ितों को मार डाला। अब अमेरिकी पुलिस इस जघन्य अपराध की पड़ताल कर रही है। घटना अमेरिका के ओक्लाहोमा जिलें की है। 

आइए जानते हैं इस दुर्दांत हत्या की पूरी कहानी:-

पुलिस ने कहा कि ये दिल दहला देने वाले मामले लॉरेंस पॉल एंडरसन नाम के व्यक्ति ने किया है। लॉरेंस ने अपनी पड़ोसी औरत को मारकर उसका दिल निकाल लिया। इसके पश्चात् दिल लेकर अपने अंकल के घर आया। अंकल के घर पर उसने दिल को आलू के साथ पकाया। पकाने के पश्चात् उसने दिल एवं आलू को अपने अंकल तथा आंटी के सामने खाने के लिए परोस दिया। तत्पश्चात लॉरेंस ने अपने अंकल तथा उनकी चार वर्ष की पोती को मारा डाला। आंटी को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया।

लॉरेंस की जघन्य हत्या की कहानी ओक्लाहोमा पुलिस ने चिकाशा स्थित ग्रैडी काउंटी अदालत में सुनाई। पुलिस ने अदालत में जो वारंट पेश किया था उसमें लिखा था कि लॉरेंस ने उसने पड़ोसी महिला का दिल निकाल कर उसे आलू के साथ पकाया। फिर अपने संबंधियों को खाने के लिए दिया जिससे वह उनके अंदर से शैतान को निकाल सके। लॉरेंस ने इस घटना 9 फरवरी को अंजाम दिया था। इसके एक सप्ताह पहले ही वह जेल से जनरल कम्यूटेशन पर बाहर आया था। उसे जेल से बाहर जाने की मंजूरी ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने दी थी। बाहर आते ही उसने इतना बड़ा जघन्य अपराध कर डाला।

हैरान कर देगा ये ऑनलाइन फ्रॉड, 10 रुपए में मंगवाया महंगा मोबाइल, फिर कंपनी से ही वसूला पूरा पैसा

2020 में रूस ने 72 आतंकी अपराधों को किया नाकाम: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

ऋतिक रोशन के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच जारी करेगी समन, कंगना से जुड़ा है मामला

Related News