प्रकाश जावड़ेकर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, संयुक्त राष्ट्र ने अगले दो साल के लिए बनाया कॉप अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारत को यूनाइटेड नेशंस के भूमि संबंधी कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज-14 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभी तक इसका अध्यक्ष चीन था। किन्तु कॉप-14 की बैठक के पहले दिन यूनाइटेड नेशंस ने भारत को नया अध्यक्ष बनाया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रकाश जावड़ेकर अगले दो वर्षों के लिए कॉप के अध्यक्ष बने रहेंगे। इस अवसर पर जावड़ेकर ने भारत के प्रति यह विश्वास जताने के लिए संयुक्त राष्ट्र का आभार व्यक्त किया है। जावड़ेकर ने कहा कि भारत को रियो डी जेनेरियो संधि के तीनों कॉप के आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है। इसमें जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और भूमि संबंधी कॉप शामिल हैं। आज तक सिर्फ कुछ ही देशों को तीनों कॉप के आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। 

मोदी सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अगले दो वर्ष के दौरान भारत पूरी निष्ठा से अपने दायित्व को निभाएगा और भूमि प्रबंधन में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा। भारत दुनिया भर के देशों को नेतृत्व प्रदान करेगा।  आपको बता दें कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से जमीन को बंजर होने से बचाने के लिए ग्रेटर नोएडा में संयुक्त राष्ट्र के कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज का 14वां सत्र (कॉप-14) का आगाज़ सोमवार से हो गया है।

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने रद्द किया अपना भारत दौरा, बताई ये वजह

अब महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, फूकेंगे विधानसभा चुनाव का बिगुल

बैंक फ्रॉड मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पूरी

 

Related News