विकास पर बात करती है भाजपा, धर्म देखकर नहीं करते कार्य

लखनऊ। UP Elections 2017: केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेत्री भी कहा जाता है। उमा भारत उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार अभियान में भागीदारी कर चुकी हैं और वे आगामी चरणों के लिए भी प्रचार प्रसार कर रही हैं। ऐसे में कुछ समाचार पत्र समूहों द्वारा समय मिलते ही उनसे कुछ सवाल पूछ लिए जाते हैं जिनके जवाब वे संजीदगी से देती हैं। ऐसे ही कुछ सवाल प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह ने किए तो उन्होंने अपने लहजे में उनका उत्तर दिया।

दरअसल जब उनसे पूछा गया कि मप्र, छत्तीसगढ़ जैसे भाजपा राज्यों में कई तरह की परेशानियां होने के बाद भी वे उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी नीत सरकार को कोसती हैं तो उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में हालात बेहद खराब हें यहां पर तो कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है। यहां का किसान परेशान है। राज्य में भ्रष्टाचार हावी है और तो और उत्तरप्रदेश के क्षेत्र में आने वाला बुंदेलखंड बेहाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसा नहीं है।

उनसे जब परेशानियों को चुनावी मुद्दा बनाने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए जिस तरह का आवंटन करता है और नीतियां बनाता है उस पर राज्य सरकार अमल नहीं करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है और 3 वर्ष में भाजपा ने जो कार्य किया है वह बीते 60 वर्ष तक घोटालों वाली कांग्रेस विचार तक नहीं कर पाती थी।

बुलेट रेल को लेकर सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने सवाल किए जाने को लेकर कहा कि हिंदुओं की बात करने में गलत नहीं है हम धर्म को ध्यान में रखकर कार्य नहीं करते। हर घर में एलपीजी गैस कनेक्शन को पहुंचाया गया। भाजपा विकासवादी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मन मैला था। उसने भ्रष्टाचार और घोटाले बहुत किए और गंगा सफाई को लेकर कुछ भी नहीं किया। अब इस ओर ध्यान दिया गया है।

CM अखिलेश के सामने फूट फूटकर रोए सपा प्रत्याशी

BJP की मांग : फर्जी मतदान रोकने के लिए बुर्कानशीनों की हो पहचान

जमकर हो रहा प्रचार प्रसार, अंतिम चरण में PM करेंगे वाराणसी में प्रचार

 

 

 

 

Related News