महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन रचने जा रहा एक नया इतिहास

उज्जैन। शहर में नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बीते साल अयोध्या में दीपावली के अवसर के दौरान 23 अक्टूबर को सरयू नदी के घाट पर 15 लाख दीपक जला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए उज्जैन तैयारिओं में जूट गया है। 18 फरवरी को उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर महाशिवरात्रि के अवसर पर 21 लाख दीपक प्रज्वलित करने की तैयारियां शुरू कर दी है।

उज्जैन में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव का आयोजन होना है, जिसके चलते क्षिप्रा नदी के तट पर 21 लाख दीपक जगमगाएंगे। बीते साल, महाशिवरात्रि पर 11.7 लाख दीपक क्षिप्रा नदी के तट पर जगमगाए थे और उज्जैन शहर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन फिर दीपावली के अवसर आप अयोध्या में सरयू नीदी के तट पर 15 लाख दीपक प्रज्वलित कर उज्जैन का रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड अयोध्या के नाम हुआ था, लेकिन अब फिर से उज्जैन यह रिकॉर्ड अपने नाम करे के लिए अपनी पूरी तैयैया कर रहा है।   

महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षिप्रा नदी के तट साथ ही शहर के सभी मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय परिसरों और नगरवासियो द्वारा अपने घरों दुकानों इत्यादि स्थानों पर भी दीपक प्रज्वलित किये जाएंगे। शहर में शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव को एक बेहद बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस उत्सव को मानाने के लिए करीब 25 लाख दीपक का टेंडर पास किया गया है, जिसके मुताबिक इसकी लागत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है, वही दीप प्रज्वलन के लिए सरसों, सोयाबीन और कपास के तेल का उपयोग किया जाएगा।  

'सड़क पर उतरने को मजबूर न करें..', पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में पुजारी संघ

'धर्मांतरण साबित करें, राजनीति छोड़ दूंगा', बागेश्वर धाम सरकार को इन मंत्री ने दी खुली चुनौती

तस्करों ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं से बचने के लिए ढूंढ निकाला नया तरीका

Related News