शादी से पहले सामने आई इस मशहूर कपल की जबरदस्त तस्वीरें, यहाँ देंखे

मनोरंजन जगत के मशहूर कपल पायल रोहातगी और संग्राम सिंह आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर आने का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। पायल और संग्राम के प्री-वेडिंग फंक्शन्स आरम्भ हो गए हैं। हाल ही में मेहंदी सेरिमनी आयोजित की गई जिसकी फोटोज पायल रोहातगी ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा कर दी हैं। तस्वीरों में दोनों शादी से पहले बहुत रोमांटिक अंदाज में मेहंदी सेरिमनी सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं।

वही तस्वीरों में पायल रोहातगी ब्राउन एंड गोल्डन लहंगा पहने और सिर पर टियारा पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं संग्राम सिंह डार्क ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। दोनों अपने हाथों पर मेहंदी लगवाते एवं एक दूसरे की आंखों में देखते देखते दे रहे हैं। पायल जहां कोहनियों तक अपने हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं वहीं संग्राम अपनी हथेली पर मेहंदी लगवा रहे हैं।

आपको बता दें कि पायल रोहातगी और संग्राम सिंह एक दूसरे के साथ आगरा में शादी करने वाले हैं। दोनों बीते 12 वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं तथा अब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया है। पायल रोहातगी एवं संग्राम यूं तो अपने रिश्ते और निजी चीजों को निजी रखने में ही भरोसा रखते हैं मगर इस फंक्शन की फोटोज दोनों निरंतर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे की इस ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी का दाम जानकर फ़टी रह जाएगी आँखे, जानिए खासियत

VIDEO! तेजस्वी प्रकाश को देखते ही इस शख्स ने लगा लिया गले, देखकर फैंस हुए हैरान

मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का टेम्प्रेचर, फैंस को भाया कातिलाना अंदाज

Related News