महिलाओ का ध्यान रखेंगे यह पांच एप

महिलाओं की सुरक्षा आज के समय में एक अहम मुद्दा बन गया है। पिछले कई वर्षों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही ऐसे में जरूरत है कि जब भी महिलाएं घर से बाहर निकले, तो उनके पास सुरक्षा का इंतजाम होना चाहिए| इसके अलावा क्योंकि उन्हें आए दिन किसी-न-किसी तरह की परेशानी से जूझना पड़ता है। तो आज हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐसे चुनिंदा एप्स के बारे में बताएंगे, जो आपातकाल की स्थिति में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए डालते हैं इन एप्स पर एक नजर...

Safetypin App इस एप को खास महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया है। इसके अलावा इस एप में यूजर को जीपीएस ट्रैकिंग, इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और सेफ लोकेशन जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा यूजर्स इस एप में सुरक्षित और असुरक्षित जगहों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, यह एप अंग्रेजी और हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है।

Himmat Plus App दिल्ली पुलिस ने इस एप को खास महिलाओं के लिए पेश किया है। इस एप को उपयोग करने के लिए यूजर को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की साइट पर जाकर अपने आपको रजिस्टर करना होगा। यूजर को इस एप में एसओएस बटन की सुविधा मिल सकती है, जिससे आपातकाल की स्थिति में यूजर की लोकेशन, ऑडियो और वीडियो सीधा पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। वहीं, इस एप के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

Women Safety App इस एप की खासियत है कि ये किसी इमरजेंसी के समय यूजर की आवाज का 45 सेकेंड का संदेश, वीडियो और लोकेशन आपातकालीन नंबर पर भेज सकता है।

Shake To Safety App महिलाओं की सुरक्षा का ये ऐप बहुत ही कारगर है। इसमें संदेश को बस फोन हिलाकर या पॉवर बटन को चार बार दबाकर पहले से तय किए गए नंबरों पर भेजा जा सकता है। इस ऐप की खासियत है कि आप चाहें तो फोन हिलाकर संदेश भेजने वाली सुविधा को बंद भी किया जा सकता है।

Bsafe App आप इस एप का उपयोग अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते है। इसमें आपको एसओएस और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर मिलेंगे, जिससे आप इन्हें आपातकाल की स्थिति में इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस एप का साइज 16 एमबी है।

James Bond इस फिल्म में use करेंगे Nokia का पहला 5G फोन

5G WhatsApp कॉल यूजर्स को बना देगी दीवाना, ओपो ​ने किया ऐसा काम

Samsung Galaxy A71 5G स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस, जानिए अन्य खासियत

Related News