आॅनस्क्रीन दिखने वाले यह कपल रियल लाईफ में बिल्कुल नहीं करते है बात

सीरियल्स में दिखने वाली आॅन स्क्रीन जोड़ी कुछ - कुछ ऐसी होती है जो सभी को काफी पसंद आती है। कुछ जोड़ी आॅन स्क्रीन इस तरह कमाल करती है कि दर्शक उन्हें हर सीरियल में साथ देखना पसंद करते है। पर्दे पर दिखने वाली जोड़ी की केमेस्ट्री इतनी अच्छी लगती है कि व्यूअर्स उन्हें आदर्श भी मानने लगते है और उस जोड़ी को मिसाल के तौर पर याद रखते हैं। आॅन स्क्रीन दिखने वाले यह कपल के पर्दे के पीछे की कुछ और ही कहानी होती है जिनसे दर्शक अनजान होते है। छोटे पर्दे की कई ऐसी जोड़ी है जो टीवी के सबसे चर्चित कपल में शुमार है लेकिन असल में वह एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। आईए हम आपको बताते है उन जोड़ियों के बारे में जो पर्दें पर तो साथ में अच्छे दिखते है लेकिन असल जिदंगी में वह एक- दूसरे बात नहीं करते है।  

हिना खान - करण मेहरा 

छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आदर्श बहू और बेटे अक्षरा और नैतिक की जोड़ी ने हर घर में खूब सुर्खियां बटोरी हैं पर पर्दे के पीछे कुछ ओर ही कहानी थी। अक्षरा और नैतिक के तौर पर दिखने वाले हिना खान और करण मेहरा एक दूसरे से सेट पर बिल्कुल बात नहीं करते थे। खैर अब यह दोनों ही इस शो का हिस्सा नहीं है लेकिन आज भी यह जोड़ी सभी को याद हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी - करण पटेल 

छोटे पर्दे का पाॅपुलर शो ये है मोहब्बतें की लीड जोड़ी दिव्यांका और करण पटेल के बीच तनातनी चलती रहती थी। इसका प्रमुख कारण करण का सेट पर लेट आना और नखरे दिखाना लेकिन दिव्यांका के एक्सीडेंट के बाद से करण के बर्ताव में सुधार आया है अपना रवैया पहले से बेहतर किया है। 

आरके स्टूडियो के बिकने पर फुट-फुटकर रो रही है कपूर खानदान की यह बेटी

रजत टोकस -परिधि शर्मा 

जी  टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो जोधा अकबर दर्शकों को खुब पसंद आया। यह शो लव स्टोरी पर आधारित था। इस शो में रजत और परिधी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। पर्दे पर लव बर्डस की तरह नज़र आने वाले यह कपल असल में एक दूसरे से बिल्कुल बात नहीं करते थे। मुख्य वजह यह भी थी कि रजत को यह लगता था वह परिधी से सिनीयर है इसलिए वह दूरी बनाए रखते थे। 

जानिए शुक्रवार को हो ही क्यों रिलीज होती है फिल्में..?

सनाया ईरानी और फरहान खान 

नोक झोक से भरपूर टीवी शो छनछन में आॅन स्क्रीन दिखने वाली जोड़ी पर्दे पर तो बहुत अच्छी दिखती थी लेकिन असल में वह ऐसी नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक सनाया के  बुरे बर्ताव की वजह से फरहान खान ने शो छोड़ दिया था। दोनों को केमेस्ट्री बैठाने में भी काफी दिक्कत होती थी। 

दीपिका सिंह - अनस रशीद 

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो दीया और बाती हम की लीड एक्ट्रेस दीपिका और अनस की आॅनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी अच्छी थी और पर्दे की पीछे भी। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई थी कि दीपिका को गलत तरीके से छूने की वजह से अनस को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच में बातचीत बंद हो गई थी। 

Video: नेहा धूपिया ने इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

टीवी अपडेट्स... 

 

RK स्टूडियो के लोगो की ये है कहानी

B'Day Special : सारी फ्लॉप फिल्मों के बाद भी हिट रहे ये एक्टर

संस्कारी गोपी बहु का बिकिनी अवतार कर रहा लोगों को घायल

Related News