TMC सांसद नुसरत जहां का विवादित बयान, कहा- कोरोना से भी खतरनाक वायरस है 'भाजपा'

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच तलवारें खिंच गई है। इसी बीच TMC नेता और बशीरहाट से लोकसभा सांसद नुसरत जहां ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि बंगाल में भाजपा कोरोना वायरस से अधिक खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ज्यादा खतरनाक वायरस है। नुरसत जहां ने कहा है कि भाजपा हिंदू-मुसलमान में दंगा कराती है। 

नुसरत ने आगे कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो मुस्लिमों के उल्टे दिन शुरु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना में मुस्लिम बहुल इलाके में नुरसत एक रैली को संबोधित करने पहुंची थी। यहां नुरसत ने कहा कि बंगाल में कोरोना से बड़ा वायरस भाजपा है। जो आपके आस-पास घूम रहा है। यह इंसान-इंसान के बीच दंगा कराती है। यदि बीजेपी सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरु हो जाएगी।

बता दें कि बंगाल में इसी साल मार्च- अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में राज्य में सत्तारुढ़ दल TMC और भाजपा में काफी तकरार देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियां आए दिन एक दूसरे के सामने आती रहती हैं। इसी का नतीजा है कि राज्य में कई बार सियासी हिंसा भी देखने को मिलती है। राज्य में भाजपा,  ममता बनर्जी के ऊपर राजनीतिक तुष्टिकरण का आरोप लगाती है। पार्टी का आरोप है कि सीएम ममता राज्य में एक धर्म विशेष के लिए काम कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, इन नेताओं को मिला टिकट

गूगल ने बास्केटबॉल के आविष्कारक डॉ जेम्स नाइस्मिथ को समर्पित किया डूडल

पाक में फिर शुरू हुए 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूल

 

Related News