इस बार बेहद अलग होगी गणतंत्र दिवस परेड , पहली पंक्ति में VVIP नहीं इन लोगों को मिलेगी जगह

नई दिल्ली: इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड बहुत अलग और जबरदस्त होने वाली है, क्योंकि भारत के इतिहास में ऐसा प्रथम बार होने जा रहा है कि सब्जीवाले, रिक्शावाले आदि के परिवारों को इस बार परेड की पहली पंक्ति में जगह दी जाएगी जो पहले केवल VVIP के लिए आरक्षित होती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे मजदूर जिन्होंने सेंट्रल विस्टा बनाने में सहायता की है, उनके परिवार, कर्तव्य पथ के रखरखाव कार्यकर्ता एवं समुदाय के अन्य सदस्य जैसे रिक्शा चालक, छोटे किराने वाले और सब्जी विक्रेता मुख्य मंच के सामने बैठेंगे। इन सब लोगों को सरकार ने श्रमजीवी का नाम दिया हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। मिस्र से 120 सदस्यीय मार्चिंग दल भी परेड में हिस्सा लेगा। सितंबर 2022 में पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के उद्घाटन के चलते राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया गया था। पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्ता एवं कर्तव्य पथ पर यह पहली परेड हैं। परेड के लिए सीटों का आँकड़ा घटाकर 45,000 कर दिया गया है। लाल किले में भारत पर्व के चलते जनजातीय मामलों एवं रक्षा मंत्रालयों द्वारा कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रदेशों के कला रूपों और खाद्य पदार्थों के प्रदर्शन भी होंगे। फ्लाईपास्ट में 18 हेलीकॉप्टर, 8 ट्रांसपोर्टर विमान और 23 लड़ाकू विमान सम्मिलित होंगे।

वही बीते कुछ सालों से, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सरकारी समारोहों एवं कार्यक्रमों में आम आदमी के प्रतिनिधित्व को अधिकतम करने पर विशेष जोर दिया है। बीते वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भी ऑटोरिक्शा चालकों, निर्माण श्रमिकों, सफाई कर्मचारियों एवं अग्रिम पंक्ति के श्रमिकों को राष्ट्रीय भव्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया गया था। लोगों के पद्म की अवधारणा को भी बीते वर्ष प्रमुखता मिली क्योंकि पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में कम अहम कामयाबी हासिल करने वालों को सम्मिलित किया गया था, जिसका सुझाव आम लोगों ने पद्म पुरस्कार समिति को दिया था। बीते वर्ष के विजेताओं में लोक कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, संगीतकार, खिलाड़ी, समाज सेवा के लोग और अन्य सम्मिलित थे।

रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे स्वामी प्रसाद, दर्ज हुई FIR

एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस में सभी पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, PM मोदी बोले- 'बेहद खुशी...'

Related News