'कपड़े उतारे फिर सिगरेट से जलाया और...', रेप का विरोध करने पर 14 वर्षीय मासूम के साथ की हैवानियत

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला में चौंकाने देने वाली घटना हुई। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के प्रयास में अपराधी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अपराधी ने पहले लड़की का हाथ सिगरेट से जलाया फिर उसका सिर मुंडवाकर शमशान भूमि में निर्वस्त्र कर गलत काम करने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। यह घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। 

कहा जा रहा है कि सामाजिक संगठन के लोगों को जब इसकी खबर हुई तो उन्होंने लड़की के पिता से बातचीत कर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे अदालत में पेशकर 21 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि अपराधी उनके घर आकर जान से मारने की धमकी देकर गया था। 

वही यह घटना खदान पुलिस थाना क्षेत्र के कैलाश टेकड़ी क्षेत्र की है। जहां 14 वर्षीय एक नाबालिक लड़की को दबंग अपनी हवस का शिकार बनने का प्रयास कर रहा था। लड़की से जब खुलकर इसका विरोध करना शुरू किया तो वो हैवानियत करने लगा। इस घटना के पश्चात् से पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है। अदालत ने आरोपी गनी उर्फ गणेश को 21 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मगर इस घटना पर पुलिस कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी और पत्नी को अक्सर तंग करता था। विरोध करने पर वह उसे भी जान से मारने की धमकी देता था। वो चाहते हैं कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं।    

पत्नी ने छठ पूजा के लिए मांगे पैसे तो भड़क उठा पति, उतार दिया मौत के घाट

ग्वालियर: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के पास अज्ञात लोगों ने किया महिला का अपहरण

दहेज में नहीं मिला फ्रिज और बाइक तो विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला बाहर, ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Related News