ये दान आपको पुण्य नहीं बल्कि पापी बना देते हैं

अपने जीवन में हर इंसान को दान दक्षिणा करते रहना चाहिए। वह जो भी कमाये उसका छोटा सा हिस्सा अगर दान में चले जाये तो यह बहुत ही पुण्य माना जाता है और इसका फल भी हमें कभी न कभी जरूर मिलता है। दान मुसिबत में काम आने वाली एक दवा है जब किसी प्रकार की कोई दवा काम नहीं आती है तो उस समय हमारे द्वारा दिया गया दान ही हमें शुभ फल देता है इसलिए हर इंसान को अपने जीवन में दान देते रहना चाहिए। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दान देने के भी कुछ नियम बताये गये हैं अगर इन नियमों के खिलाफ आप दान देते हैं तो यह पुण्य मे नहीं बल्कि पाप में गिना जाएगा। और शास्त्र के अनुसार इस प्रकार का दान आपको पाप में डाल सकता है। आज हम आपसे इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं जहां हम देखेंगे कि किस प्रकार का दान इंसान के लिए अशुभ होता है। 

1. वैसे तो जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि का दोष होता है उसे तेल का दान करना अच्छा माना जाता है। लेकिन यह तेल कभी भी खराब नहीं होना चाहिए। खराब तेल का दान करना अशुभ माना जाता है। 

2. बासी खाना कभी भी किसी को दान के रूप में नहीं देना चाहिए। किसी को बासी भोजन का दान करने से घर के लोग बीमार पड़ने लगते है।

3. शास्त्रों में प्लास्टिक और स्टील के बर्तन का दान कभी भी नहीं करना चाहिए। स्टील के बर्तन का दान करने से जहां सुख-शांति बिगड़ती वहीं प्लास्टिक के बर्तन दान में देने से व्यापार चौपट होने लगता है। 

4. झाडू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए कभी भी झाडू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं जिसके कारण हमेशा धन की हानि होने लगती है।

5. भूलकर किसी को भी कोई धारदार या नुकीली चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-शांति भंग होती है।

 

शहद से ऐसे करें अपने जीवन कि सारी मुसिबतों का खत्म

आपकी सेहत बनाने के साथ परेशानी का भी अंत करती है उड़द कि दाल

महात्मा बुद्ध के साथ हुई थी ऐसी घटना जो करती है शर्मसार

लक्ष्मण ने सीखी रावण से जीवन की ये तीन बातें

 

 

 

Related News